होम / रेसपीज़ / पनीर ऐनचीलादास/ कॉटेज चीज़ ऐनचीलादास इन्फ्यूज़ विथ इंडियन फ्लेवर

Photo of Paneer Enchiladas/Cottage cheese Enchiladas infused with Indian flavours by Anitha Nayak at BetterButter
3010
46
4.0(0)
0

पनीर ऐनचीलादास/ कॉटेज चीज़ ऐनचीलादास इन्फ्यूज़ विथ इंडियन फ्लेवर

Sep-24-2015
Anitha Nayak
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. टमाटर - 5-6 (मध्यम आकार की प्यूरी 250 मिली)
  2. टॉर्टिला - 4 (मध्यम आकार के)
  3. लहसुन - 2 बारीक़ कटे हुए
  4. प्याज - 1 छोटा आकार का बारीक़ कटा हुआ
  5. लाल मिर्च पावडर - 3/4 छोटा चम्मच या ज्यादा
  6. धनिया का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  7. जीरा पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  8. चीनी - 1/2 से 1 छोटा चम्मच, अपने स्वादानुसार
  9. कॉटेज चीज़ - 225 ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  10. चीज़ घिसा हुआ - 100 ग्राम (चेडर/मोज़रेला हो तो अच्छा)
  11. जैलपीनो - 6-8 मध्यम आकार के
  12. तेल - 1 बड़ा चम्मच + 1 छोटा चम्मच
  13. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. एक फ्राई पैन/ छोटा बर्तन में तेल गर्म करें| इसे मध्यम आंच पर रखें| जब तेल गर्म हो तो इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें| प्याज को जल्दी पकाने के लिए इसमें थोड़ा नमक डाल दें| जब प्याज पारदर्शी हो जाये तो इसमें लेहसुन डालें और एक मिनट के लिए तलें|
  2. बाद में टमाटर की प्यूरी डालें, इसमें उबाल आने दें, फिर धीरे-धीरे पकने दें| अब इसमें नमक के साथ जीरा और धनिया पावडर डाल दें| इसे अच्छे से मिला लें|
  3. बीच-बीच में इसे हिलाते रहें| 2-3 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पावडर डाल दें और अच्छे से मिला दें| चख कर देखें की सॉस आपके हिसाब से तीखा है की नहीं| अगर नहीं है तो और थोड़ा लाल मिर्च पावडर डाल दें| फिर इसमें चीनी डाल कर अच्छे से मिला लें|
  4. अगर टमाटर ज्यादा खट्टे हों तो इसमें थोड़ी और चीनी डाल दें|
  5. सॉस को तब तक पकने दें, जब तक की कच्ची खुशबू न चली जाये और सॉस गाढ़ा होनें लगे| यह टमाटर केचप की तरह गाढ़ा होना चाहिए| अगर ज्यादा गाढ़ा हो जाये तो थोड़ा सा पानी डाल का अच्छे से मिला लें| गैस को बंद दें और सॉस को अलग रख दें|
  6. टॉर्टिला को गर्म करने के लिए, दूसरा फ्राई पैन गर्म करने के लिए रखिये| इसबीच 1/4 बनाया हुआ सॉस को पनीर के टुकड़ों पर डाल दें| पनीर के ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क दें और इसे अच्छे से मिला लें| यह भरने वाला मिश्रण है और इसे अलग से रख दें|
  7. अब तक फ्राई पैन गर्म हो गया होगा| इसमें तेल की कुछ बूंदें डालिये, आंच को मध्यम करें और टॉर्टिला को बनाये हुए सॉस में इस तरह से डुबाएं की टॉर्टिला के दोनों तरफ सॉस की एक हल्की परत बन जाए, अब टॉर्टिला को फ्राई पैन में डाल दें|
  8. एक मिनट के लिए इसे दोनों तरफ से तलिये| अब टॉर्टिला को थाली पर निकाल लें और इसमें 2-3 चम्मच पनीर का मिश्रण डाल दें| अब टॉर्टिला को लपेट लें और एक बेकिंग ट्रे में रख दें| बाकी तीनों को भी इसी तरह से बना लें और एक दूसरे के बगल में रख दें|
  9. आप यह पक्का कर लें की जो बेकिंग ट्रे/गिलास डिश का उपयोग कर रहे हैं उसमें टॉर्टिला सटकर रहें|
  10. अगर आपको टॉर्टिला सॉस में डूबा के फ्राई करना पसंद नहीं आये तो आप इसे बिना सॉस में डीप किये हुए फ्राई कर सकते हैं| मुझे सॉस में डीप कर के फ्राई करना पसंद है क्यूंकि इससे अच्छा स्वाद आता है|
  11. अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर लें|
  12. जब आप सभी टॉर्टिला को रख चुके हों, तब इसपर बाकी बची हुई सॉस डाल दें|
  13. सॉस को समानता से फैला लें| अब इसके ऊपर जैलपीनो डाल दें और अंत में घिसा हुआ चीज़ फैला दें| डिश/ट्रे को अवन के बीच में रखें और 10-12 मिनट तक पकने दें|
  14. इसे गर्मा-गर्म परोसें| प्रति व्यक्ति 2 टॉर्टिला परोसें|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर