होम / रेसपीज़ / केला- क्रेनबेरी केक

Photo of Banana Cranberry Cake by Megha Vikram Singh at BetterButter
1899
91
0.0(0)
0

केला- क्रेनबेरी केक

Oct-08-2015
Megha Vikram Singh
0 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

केला- क्रेनबेरी केक रेसपी के बारे में

किसी समय के भूख के लिए एक पौष्टिक विकल्प। यह एक गिलास दूध के साथ अच्छा है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • अमेरिकी
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 8

  1. मक्खन-250 ग्राम।
  2. चीनी-200 ग्राम।
  3. पके केले-1 कप (मसला हुआ)।
  4. मैदा-100 ग्राम।
  5. गेहूं का आटा - 150 ग्राम।
  6. अंडे-5
  7. क्रेनबेरी-3/4 कप।
  8. बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच।
  9. मीठा सोडा-1/2 छोटा चम्मच।
  10. नमक 1/8 चम्मच (अनसाल्टेड मक्खन का उपयोग करने पर)।
  11. वेनिला एसेंस-1 छोटा चम्मच।
  12. नमकीन कारमेल के लिए:
  13. चीनी-75 ग्राम।
  14. नमकीन मक्खन-50 ग्राम।
  15. गाढा क्रीम-50 मिली लीटर।

निर्देश

  1. एक 9-10इंच के रिंग पैन (अंगूठी के आकार का) में तेल लगाए और मैदा छिड़कें।
  2. मक्खन को कमरे के तापमान मे रखें।
  3. मक्खन और चीनी को मुलायम और हल्का होने तक फेंटें।
  4. एक बार में एक अंडे को इसमे डाले और प्रत्येक अंडे के बाद अच्छे से मिलाएं।
  5. केला,क्रेनबेरी और वेनिला को एक साथ मिलाएँ औरअच्छे से मिलाएं।
  6. आटा, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा और नमक को एक साथ दो बार छानें।
  7. इसे अंडे और मक्खन के मिश्रण में धीरे-धीरे मिलाएँ। अब इसे ध्यान से मोड़ें।
  8. इस मिश्रण को तैयार पैन मे डालें और पहले से गरम अवन में 40 मिनट या होने तक बेक करें
  9. हल्का ठंढा होने के बाद ,पैन से हटाए और नमकीन कारमेल के बारीक टुकङे को उपर से छिड़के। ।
  10. नमकीन कारमेल बनाने के लिए:
  11. कम तापमान पर चीनी को भूरा होने तक पिघलाएं।
  12. नमकीन मक्खन को इसमे डाले और अच्छे से मिलाएँ।
  13. उसके बाद क्रीम डालें और उबालें। इसे धीरे-धीरे केक के उपर छिड़कें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर