होम / रेसपीज़ / Oats french tost

Photo of Oats french tost by Lion Garima at BetterButter
2055
5
0.0(1)
0

Oats french tost

Mar-15-2017
Lion Garima
25 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • चाइनीज
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ब्रेड 12 स्लाइस
  2. प्लेन ओट्स 1 कप
  3. बेसन 1/4 कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून
  6. गर्म मसाला पाउडर 1 टीस्पून
  7. अमचूर पाउडर 1/2 टीस्पून
  8. हरी मिर्च 2 बारीक़ कटी
  9. हरी शिमला मिर्च 1, बारीक़ कटी
  10. गाजर 1, कद्दूकस की हुई
  11. पत्तागोभी 1/4 कप, कद्दूकस की हुई
  12. हरा प्याज 1/4 कप, बारीक़ कटा
  13. टमाटर 1, बारीक़ कटा
  14. तेल, टोस्ट सेकने के लिए

निर्देश

  1. ओट्स को किसी पैन में सूखा 1 मिनट के लिए सेक लें।
  2. ओट्स को ठंडा करके,मिक्सी में सूखा बारीक़ पीस लें
  3. ब्रेड स्लाइस और तेल को अलग रख दें।
  4. ओट्स में बेसन और बाकी सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर दें।
  5. थोड़ा- थोड़ा पानी डालते हुए ,गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  6. ब्रेड के स्लाइस को तिरछे में 2 टुकड़ो में काट लें।
  7. नानस्टिक पैन गर्म करें, 1 टीस्पून तेल डालकर फैलाएं।
  8. ब्रेड का एक कटा स्लाइस उठाकर ओट्स के घोल में डिप करे, और पैन में डालें।
  9. एक बार में 2 या 3 स्लाइस ही डालें।
  10. स्लाइसेस के बीच में थोड़ी दूरी रखे।
  11. 1 मिनट के लिए ढक्कन लगाये।
  12. ढक्कन हटाकर ब्रेड को पलट दें।
  13. साइड से थोड़ा तेल डालें।
  14. दूसरी साइड से भी ढककर पकाएं।
  15. जब दोनों साइड अच्छे से लाल हो जाये तब ब्रेड को पैन से निकाल दें।
  16. गर्मागर्म फ्रेंच टोस्ट को सॉस के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Diksha Wahi
Mar-21-2017
Diksha Wahi   Mar-21-2017

Looks so tasty!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर