होम / रेसपीज़ / चॉकलेट संगमरमर केक (शाकाहारी)

Photo of Chocolate Marble Cake (Vegan) by Namita Tiwari at BetterButter
2848
330
4.5(0)
0

चॉकलेट संगमरमर केक (शाकाहारी)

Oct-09-2015
Namita Tiwari
0 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चॉकलेट संगमरमर केक (शाकाहारी) रेसपी के बारे में

यह बेहद आसान, नम,चॉकलेटीऔर स्वादिष्ट केक एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। इस केक को जब आइसक्रीम, चॉकलेट सॉस या फेंटी हुई क्रीम के साथ परोसते हैं। यह बेहतरीन मीठा व्यंजन बन जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • वेगन

सामग्री सर्विंग: 6

  1. चॉकलेट मिश्रण के लिए-
  2. 1 कप- मैदा।
  3. 1 कप चीनी (पाउडर)
  4. 1/3 कप कोको (गांठ निकालने के लिए एक चलनी से छाने।)
  5. 1 छोटी चम्मच नमक।
  6. 1 छोटी चम्मच कॉफी पाउडर।
  7. 1 छोटी चम्मच मीठा सोडा।
  8. 1 छोटी चम्मच वेनिला एसेंस।
  9. 1बड़ी चम्मच सिरका।
  10. 1/3 कप वनस्पति तेल।
  11. 1कप गर्म पानी।
  12. वेनिला मिश्रण के लिए-
  13. 1 कप मैदा।
  14. कॉफी और कोको पाउडर को छोड़ ऊपर लिखी बाकी सभी सामाग्री।

निर्देश

  1. 180 डिग्री सेल्सियस तक ओवन को पहले से गरम करें। एक 8 इंच गोल केक पैन के नीचे और किनारों पर तेल लगाए।
  2. दो अलग-अलग पैन में मिश्रण तैयार करें।सभी सूखे सामग्री को एक साथ मिलाएं।
  3. पैन के केंद्र(center) में वेनिला एसेंस, तेल, पानी और सिरका डालें।अब कांटे की सहायता से सभी सामिग्री को अच्छी तरह से मिलाएँ ।
  4. वेनिला मिश्रण से शुरु करते हुए मिश्रण को बारी-बारी से चार भागों में तैयार केक पैन मे डालें।
  5. 40-45 मिनट तक बेक करे।जब तक उसमे डले टूथ-पिक साफ दिखने न लगें।
  6. 5 मिनट के बाद केक को ओवन से बाहर निकालें।अब अगले 5 मिनट के बाद केक को पैन से हटाएं।
  7. केक के स्वाद को और बेहतर और स्वादिष्ट बनाने के लिए अगले दिन या बाद में इसके स्लाइस करें। केक स्लाइस में अच्छी तरह से और जायके को पूरी तरह से विकसित करना। मीठे के रूप में आइसक्रीम या चॉकलेट सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर