पनीर काठी रोल
तैयारी का समय 15 min
पकाने का समय 25 min
पर्याप्त 4 people
Anjali sunayna Verma1st Apr 2017
Paneer kathi roll रेसिपी के बारे में
Ingredients to make Paneer kathi roll in hindi
- भरावन सामग्री :
- कसा हुआ पनीर 1 कप
- छोटी कटी पीली शिमला मिर्च 1/3 कप
- छोटी कटी लाल शिमला मिर्च 1/3 कप
- छोटी कटी हरी शिमला मिर्च 1/3 कप
- बारीक कटा प्याज़ 1
- बारीक कटा टमाटर 1
- ब्रोकली छोटे टुकडों में 1/3 कप
- नमक स्वादानुसार
- मिर्च स्वादानुसार
- बारीक कटी गाजर 1/3 कप
- गरम मसाला 1 चम्मच
- धनिया चटनी 1/2 कप
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- बंद गोभी लम्बी कटी हुई
- काठी की सामग्री :
- 3 बड़े चम्मच मैदा , पानी में घोला हुआ
- नमक और मिर्च स्वाद अनुसार
- तेल सेंकने के लिये
How to make Paneer kathi roll in hindi ( Paneer kathi roll banane ki vidhi )
- सबसे पहले एक कड़ाई में मक्खन लें !
- अब इसमें प्याज़ को गुलाबी भून लें !
- टमाटर भी नरम होने तक भून लें !
- अब गाजर और ब्रोकली को 10 मिनट तक इसमें पका लें !
- फ़िर सारी शिमला मिर्च मिला कर धीमी आँच में 5 मिनट पका लें !
- अब सारे मसाले मिला कर 2 मिनट और भून लें !
- अंत में पनीर मिला कर गैस बंद कर दें !
- अब हमारा भरावन तैयार है !
- काठी बनाने के लिये तवे पर तेल लगा कर 1 बड़ा चम्मच मैदे का मिश्रण फैला लें !
- इसे दोनों तरफ़ से हल्का सेक लें !
- अब इस काठी में धनिया चटनी फैला लें !
- चटनी के ऊपर भरावन डाल लें !
- अंत में बंद गोभी डाल कर गरम ही परोस दें !
- इसे हल्के हाथों से थोड़ा सा मोड़ कर मनपसंद चटनी के साथ परोस दें !