होम / रेसपीज़ / Jam cheese brown bread swiss roll

Photo of Jam cheese brown bread swiss roll by Zulekha Bose at BetterButter
1631
2
0.0(1)
0

Jam cheese brown bread swiss roll

Apr-12-2017
Zulekha Bose
15 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
1 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • जमाना (ठंडा)
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 1

  1. ४ भूरी डबल रोटी के टुकड़े
  2. २ बड़े चम्मच मक्खन
  3. ३ बड़े चम्मच अनार बीटरूट जैम/ मिक्स्ड फ्रूट जैम
  4. १ बड़ा चम्मच आम का जाम
  5. ३ बड़े चम्मच चीज़
  6. एल्युमीनियम फॉयल, जैम चीज़ सैंडविच रोल करनेके लिए

निर्देश

  1. आठ डबल रोटी लेकर उनके किनारे काट लें |
  2. अब सारी डबल रोटी को चकले के ऊपर ऱखकर बेलन की सहायता से बेल कर चपटा कर लें |
  3. एक डबल रोटी लेकर चाकू की मदद से थोड़ा मक्खन लगा लीजिए |
  4. मक्खन की परत के उपर अनार और बीटरूट का घर पर बना जाम लगाएं ,आप कोइ भी अपनी पसंद का जाम लगा सकते हैं|
  5. जैम की परत के ऊपर कद्दूकस किया चीज़ आवश्यकता अनुसार छिडक दीजिए |
  6.    दूसरा डबल रोटी का टुकड़ा लें उसपर थोड़ा मक्खन लगाएं,इसके उपर आम का जैम लगाएं |
  7.    इस जैम की परत के ऊपर कद्दूकस किया चीज़ छिड़कें |
  8. अब दूसरा डबल रोटी का टुकडा पहली डबल रोटी के टुकडे पर रखें |
  9.  अब तीसरा डबल रोटी का टुकड़ा लें उसपर पहले मक्खन लगाएं ,फिर अनार बीटरूट जैम, उसके बाद कद्दूकस किया चीज़ छिड़कें |
  10. एक और डबल रोटी लेकर तीसरी डबल रोटी को ढक दें |
  11. बेलन की सहायता से फिर एक बार दोनों तरफ से बेल लें |
  12. अब एक एल्युमीनियम फॉयल लें ,उसपर तैयार जैम चीज़ डबल रोटी सैंडविच को कसकर आराम से रोल कर लें |
  13. दोनों किनारों से एल्युमीनियम फॉयल को मोड़कर फ्रिज में १० मिनट सेट होने को रख दें |
  14. १० मिनट बाद एल्युमीनियम फॉयल खोलकर भूरी डबल रोटी जैम चीज़ स्विस रोल को चार बराबर हिस्सों में चाक़ू से काट लें |
  15. तैयार स्विस रोल टिफिन में पैक कर दें  |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
teddy teddy
Apr-29-2017
teddy teddy   Apr-29-2017

Amazing recipe

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर