होम / रेसपीज़ / बेसन और पके हुए चावल का परांठा

Photo of Besan aur pake hue chawal ka paratha by Zulekha Bose at BetterButter
1359
3
0.0(0)
0

बेसन और पके हुए चावल का परांठा

Apr-13-2017
Zulekha Bose
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बेसन और पके हुए चावल का परांठा रेसपी के बारे में

बेसन का पराठा खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता है ,बेसन में प्रोटीन और चावल में कार्बोहाइड्रेड होने की वजह से इसे नाश्ते में या टिफिन में खाते हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • उत्तर भारतीय
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. ११/२ उबले और ठन्डे चावल 
  2. ३/४ कप बेसन 
  3. १/२कप मैदा 
  4. १/२कप आटा   
  5. १ प्याज बारीक कटी हुई  
  6. १/४ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर  
  7. १/२ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  8. १/२ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर  
  9. नमक स्वादानुसार  
  10. १ छोटी चम्मच चाट मसाला  
  11. १/२ छोटी चम्मच काला जीरा   
  12. २बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया
  13.  एक चुटकी हींग   
  14. दो बड़े चम्मच तेल ,आटा गूंधने के लिए    
  15. पानी आवश्यकतानुसार आटा गूंथने के लिए
  16. तेल/घी परांठे सेकने के लिए

निर्देश

  1. एक बड़े बर्तन में बेसन,मैदा,आटा अच्छे से मिला लें |
  2. फिर उसमें बाकी सारी सामग्री मिलाकर गूंथ लें |
  3. पानी की आवशयकता हो तभी मिलाएं, अन्यथा नहीं |
  4. आटे में तेल लगाकर कपड़े से ढककर १० मिनट के लिए रख दें |
  5. १० मिनट के बाद हाथों मे तेल लगाकर आटे को दुबारा गूंथ ले |
  6. आटे को छह बराबर भागों मे बाटकर गोले बना लें |
  7. चकले मे थोड़ा सूखा आटा बिखेरकर बेलन की सहायता से परांठे बेल लें |
  8. तवा गरम करें उसमे हल्का सा तेल लगा लें |
  9. परांठे को तवे पर दोनो तरफ से तेल लगाकर सेंक लें |
  10. जब परांठा सुनहरा हो जाए तब उसे आँच से उतार लें |
  11. इसी तरह बाकी के सारे परांठे सेंक लें और दही य हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें य फिर बच्चों के टिफिन में पैक करें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर