होम / रेसपीज़ / Bhap mein pake lauki roll

Photo of Bhap mein pake lauki roll by Lion Garima at BetterButter
1669
59
0.0(12)
0

Bhap mein pake lauki roll

Apr-13-2017
Lion Garima
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • गुजराती
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. लौकी रोल की सामग्री-
  2. लौकी 1 बड़ी लगभग 1 किलो की
  3. गेंहू का आटा 1/2 कप
  4. बेसन 1 कप
  5. सूजी 1 कप
  6. नमक स्वादानुसार
  7. हरी मिर्च 4 बारीक कटी
  8. अदरक पेस्ट 1 बड़ी चम्मच
  9. हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
  10. चीनी 1 छोटी चम्मच
  11. खाने का सोडा 1/4 छोटी चम्मच
  12. दही 1/2 कटोरी
  13. हींग 1/4 छोटी चम्मच
  14. तेल 2 बड़े चम्मच
  15. नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  16. तड़के की सामग्री-
  17. तेल 1 छोटी चम्मच
  18. राई 1 छोटी चम्मच
  19. करी पत्ता 15 से 20
  20. सफेद तिल 1 बड़ी चम्मच
  21. हरी मिर्च 2 लम्बी कटी
  22. हरी धनिया 1 बड़ी चम्मच बारीक कटी
  23. नींबू रस 1 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  2. लौकी को कपड़े में बांधकर उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें।
  3. पानी का अलग इस्तेमाल करे और निचोड़ी लौकी को अलग रख दें।
  4. आटा, बेसन और सूजी को छानकर एक गहरे बर्तन में निकाले।
  5. अब इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक, दही, तेल, हल्दी, खाने का सोडा, चीनी और नींबू का रस डालें।
  6. निचोड़ी हुई लौकी भी डाल दें।
  7. इस मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करें।
  8. हथेली पर तेल लगाकर इस मिक्सचर से लंबे पतले रोल बनाकर रख लें।
  9. किसी गहरे और चौड़े मुंह के बर्तन में थोड़ा पानी डालकर गरम करने रखे।
  10. उसके ऊपर कोई स्टील की चलनी रखे, जिससे नीचे का बर्तन पूरी तरह ढक जाएं।
  11. चलनी में थोड़ा तेल लगाकर लौकी के रोल को डाल दें।
  12. चलनी को किसी थाली से ढक दें, जिससे भाप निकलने न पाएं।
  13. तेज आंच पर रोल को 12 से 15 मिनट के लिए पकाएं।
  14. रोल में चाकू डालकर देखे, अगर पक गया है तो चाकू साफ निकल आएगा।
  15. गैस बंद करके रोल को थोड़ा ठंडा होने दें।
  16. तैयार लौकी रोल को 1- 1 इंच के टुकड़ो में काट लें।
  17. तड़के के लिए कड़ाही में तेल गरम करे।
  18. राई और करी पत्ता का तड़का दें, हरी मिर्च भी डाल दें।
  19. कटे रोल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  20. सफेद तिल और हरी धनियापत्ती डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें।
  21. गर्म रोल्स पर नींबू रस डालकर सर्व करें।
  22. चाहे तो ठंडा भी खा सकते हैं, स्वादिष्ट लगते हैं।

रीव्यूज़ (12)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mita Rani
Feb-16-2018
Mita Rani   Feb-16-2018

Tasty

Deepa Sharma
Jan-22-2018
Deepa Sharma   Jan-22-2018

Nice

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर