होम / रेसपीज़ / इंस्टेंट एग चीज़ ब्राउन ब्रेड डोसा

Photo of Instant egg cheese brown bread dosa by Zulekha Bose at BetterButter
1264
7
0.0(0)
0

इंस्टेंट एग चीज़ ब्राउन ब्रेड डोसा

Apr-14-2017
Zulekha Bose
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

इंस्टेंट एग चीज़ ब्राउन ब्रेड डोसा रेसपी के बारे में

देखा जाए तो दाल और चावल से बने डोसे का स्वाद किसी और सामग्री से बने डोसे से नहीं मिल सकता लेकिन ये रेसिपी उन लोगों के लिए है जिनके पास समय न होने की वजह से घर पर डोसा बनाना असंभव हो जाता है क्यूंकि दाल और चावल से बने डोसे की तैयारी १४-१५ घंटे पहले करनी पड़ती है  आज आपको झटपट तैयार होने वाला टिफिन के लिए क्रिस्पी,क्रुञ्ची अंडा, चीज़ ,व्होल वीट, ब्राउन ब्रेड,दही ,सूजी,चावल के आटे से बना डोसा सिखाते है |

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • दक्षिण भारतीय
  • पैन फ्राई
  • ब्लेंडिंग
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ४ भूरी डबल रोटी के टुकड़े (व्होल वीट ब्राउन ब्रेड स्लाइसेस)                            
  2. 1/2 कप सूजी/बॉम्बे रवा 
  3. ४ बड़े चम्मच चावल का आटा
  4. 1/2 कप दही 
  5. १/४ कप पानी और आवश्यकता अनुसार 
  6. नमक स्वादानुसार 
  7. आॅयल डोसा सेकने के लिए
  8. २ बड़े चम्मच तेल तड़का लगाने के लिए
  9. १/२ छोटी चम्मच राइ
  10. १/५ छोटी चम्मच जीरा
  11. धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  12. डोसे की टॉपिंग-                                                   
  13. १ प्याज कटी हुई  
  14. १/२ शिमलामिर्च कटी हुई   
  15. १ टमाटर कटा हुआ. 
  16. हरी धनिया कटी हुई   
  17. नमक स्वादानुसार
  18. लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार
  19. चाट मसाला आवश्यकतानुसार
  20. १/४ कप चीज़ कद्दूकस की हुई   
  21.  ४ अंडे

निर्देश

  1. ४ डबल रोटी लेकर उनके किनारे चाकू की मदद से काट लीजिये |
  2. डबल रोटी के टुकड़ों को अपने हाथों से अच्छी तरह मसल लीजिए |
  3. अब सूजी ,चावल का आटा,दही ,पानी और थोड़ा नमक स्वादानुसार सारी सामग्री डबल रोटी के मिसरन में डालकर अच्छे से मिलाकर २० मिनट के लिए रख दें |
  4. २० मिनट बाद सारी सामग्री को ब्लेंडर में डाल लीजिये और आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर एक स्मूथ डोसा पेस्ट तैयार कर लीजिये |
  5. अब एक पैन में २ बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें तेल के गरम होते ही इसमें राइ और जीरा डालकर भून लें |
  6. अब कटी हुई धनिया पत्ती डालकर मिला लें इस मिश्रण को ठंडा कर डोसा पेस्ट में मिला लें |
  7. एक नॉनस्टिक डोसा तवा स्टोव पर गरम करने रख दें और इसमे थोड़ा सा तेल डालकर चिकना करें |
  8. जब तवा गरम हो जाए तब एक बड़ा गोलाकार मुँह के चम्मच से या छोटी कटोरी से डोसा पेस्ट लेकर तवे पर इसे गोल घुमाकर पतला फैला लें |
  9. अब कटी प्याज,कटी शिमला मिर्च ,कटा हुआ टमाटर और कटी हरी धनिया का मिश्रण बना लें |
  10. इस मिश्रण से २ बड़े चम्मच लेकर डोसा पर फैला लें |
  11. इस मिश्रण के ऊपर एक अंडा तोड़कर डाल दें |
  12. फिर ऊपर से आवश्यकता अनुसार कद्दूकस की हुई चीज़ डाल लें |
  13. अब स्वादानुसार लाल मिर्च पावडर, नमक और चाट मसाला छिड़क लें |
  14. डोसे के चारों ओर से तेल लगाएं |
  15. अब डोसा ४-५ मिनट तक ढककर मध्यम आंच में सेक लें या अंडे के पकने तक सेंक लें |
  16. इसी तरह बाकि के डोसे भी तैयार करें |
  17. गरमागरम डोसे को टिफिन मे नारियल की चटनी या सॉस के साथ पैैक कर दें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर