होम / रेसपीज़ / Brown bread veggie idli cup cake

Photo of Brown bread veggie idli cup cake by Zulekha Bose at BetterButter
1365
40
0.0(3)
0

Brown bread veggie idli cup cake

Apr-16-2017
Zulekha Bose
25 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Brown bread veggie idli cup cake रेसपी के बारे में

इडली का यह रूप शायद ही कही देखा होगा बच्चों को हैल्थी वेजीटेबल्स खिलाने का अच्छा तरीका है, यह सबसे अच्छी और झटपट बनने वाली टिफिन रेसिपी है

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • दक्षिण भारतीय
  • ब्लेंडिंग
  • माइक्रोवेव
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. ६ भूरी डबल रोटी के टुकड़े (व्होल वीट ब्राउन ब्रेड स्लाइसेस)                            
  2. 1/2 कप सूजी/बॉम्बे रवा 
  3. २ बड़े चम्मच चावल का आटा
  4. 1/2 कप दही 
  5. १/४ कप पानी या आवश्यकता अनुसार इडली पेस्ट बनाने के लिए
  6. नमक स्वादानुसार 
  7. २ बड़े चम्मच तेल तड़का लगाने के लिए
  8. १/२ छोटी चम्मच राइ
  9. १ बड़ी चम्मच सफेद तिल
  10. १/२ प्याज़ बारीक कटी हुई
  11. २ बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई नारियल
  12. धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  13. कप केक की टॉपिंग-
  14. १ प्याज कटी हुई  
  15. १ गाज़र कद्दूकस की हुई
  16. १/२ शिमलामिर्च कटी हुई   
  17. १ टमाटर कटा हुआ
  18. नमक स्वादानुसार
  19. हरी धनिया कटी हुई आवश्यकता अनुसार
  20. लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार 
  21. चाट मसाला आवश्यकता अनुसार
  22. पिज्जा चीज़ / छेद्दार चीज़ या रेगुलर अमुल चीज़ कद्दूकस की हुई , आवश्यकता अनुसार
  23. १६ से १८ सिलिकॉन कप माउल्डस

निर्देश

  1. ६ भूरी आटे की डबल रोटी के किनारों को चाकू की मदद से काट लीजिए |
  2. एक बर्तन में कटी डबल रोटी के टुकड़ों को लेकर अपने हाथों से मसल लीजिए |
  3. अब डबल रोटी में सूजी ,चावल का आटा,दही ,पानी और थोड़ा नमक स्वादानुसार डालकर सारी सामग्री अच्छे से मिलाकर २० मिनट के लिए रख दें |
  4. २० मिनट बाद सारी सामग्री को ब्लेंडर में डाल लीजिये और आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर एक स्मूथ इडली पेस्ट तैयार कर लीजिये |
  5. अब एक पैन में २ बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें, तेल के गरम होते ही इसमें राइ ,सफेद तिल और कटी प्याज डालकर भून लें |
  6. अब कटी हुई धनिया पत्ती डालकर मिला लें, इस मिश्रण को ठंडा कर इडली पेस्ट में मिला लें |
  7. अब कटी प्याज,कटी शिमलामिर्च ,कटा हुआ टमाटर और कटी हरी धनिया का मिश्रण बना लें |
  8. सिलिकॉन कप्स को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए |
  9. अब डबल रोटी, इडली पेस्ट चम्मच से लेकर चिकने सिलिकॉन कप मोल्ड्स मे आधा भर लें |
  10. उपर से प्याज टमाटर का थोड़ा मिश्रण डाल दें |
  11. अब नमक, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला स्वादानुसार छिड़क दें |
  12. उपर से थोड़ी कद्दूकस चीज़ डाल दें |
  13. आप इस इडली पेस्ट को करीब १८ कप्स में भर सकते हैं |
  14. अब आप एक बार में ७ कप २१/२ से ३मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें |
  15. ३ मिनट बाद चाकू की नोक को मोल्ड्स के बीच में डालकर चेक करें ,अगर चाकू की नोक साफ निकले तो समझिए की इडली कप केक तैयार हो गए हैं |
  16. अगर चाकू की नोक साफ नही निकले तो १/२ सेकेंड और माइक्रोवेव कर लें |
  17. पकने के बाद इडली कप केक्स को २ मिनट के लिए माइक्रोवेव में ही छोड़ दें |
  18. इस प्रकार बाकी सारे कप्स माइक्रोवेव कर लें |
  19. २ मिनट बाद इडली कप्स को सिलिकॉन मोल्ड्स से निकालकर नारियल की चटनी या टोमाटो सॉस के साथ बच्चों के टिफिन मे पैक कर दें |

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anuradha Mohta
Feb-15-2018
Anuradha Mohta   Feb-15-2018

Cant we steam them

Chanchal Sachdev
Sep-10-2017
Chanchal Sachdev   Sep-10-2017

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर