होम / रेसपीज़ / Magas/besan barfi

Photo of Magas/besan barfi by Neelam Barot at BetterButter
1529
9
0.0(1)
0

Magas/besan barfi

Apr-17-2017
Neelam Barot
180 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • गुजराती
  • भूनना
  • सौटे
  • बेसिक रेसिपी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. चने का दरदरा आटा १ की. ग्रा
  2. घी ८०० ग्राम
  3. पीसी हुई चीनी ८०० ग्राम
  4. दूध १ कप
  5. पिस्ता ५० ग्राम कटा हुआ
  6. बादाम ५० ग्राम कटा हुआ
  7. इलाइची पावडर १ बड़ा चम्मच
  8. घी (मोईन के लिए) ५० ग्राम
  9. तेल १ छोटी चम्मच (थाली में लगाने के लिए)

निर्देश

  1. एक परात ले उसमे चने का आटा ले, और उसमे ५० ग्राम घी डाले और फिर अच्छे से मिक्स करले।
  2. अब उसमे दूध डाले और ऊँगली से आटे को मिलाए।
  3. आटे को हल्का सा दूध का हाथ लगाना है जिस से आटा थोड़ा थोड़ा ही गीला होगा सारा नहीं।
  4. अब थोड़े बड़े से छिद्र वाली छलनी ले, और उसमे हाथो से आटा घिसे। चावल छानने वाली चलनी भी ले सकते है।
  5. ऐसे ही सारा आटा घिस ले फटाफट से, और फिर आपको नीचे थाली में आपको दानेदार आटा मिलेगा।
  6. अब एक कड़ाई ले बड़ी सी उसमे घी डाले और गर्म करे।
  7. जब घी गर्म हो जाए तो उसमे दानेदार आटा डाले।
  8. आटे को मध्यम आंच पर चलाते रहे।
  9. धीरे धीरे आटा भून ने लगेगा और फिर कड़ाई में ऊँचा उठने लगे गा।
  10. जब आटा सुनहरा हो जाए या उसकी खुशबू आने लगे, तब आप का आटा अच्छे से भून चुका है।
  11. गैस को बंद करदे और आटे को लगातार चलाते रहे, ताकि वो ठंडा हो जाए।
  12. आटा एकदम ठंडा हो जाना चाहिए आप उसे २-३ घंटे के लिए छोड़ दे।
  13. जब वो पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो उसमे पीसी हुई चीनी डाले।
  14. साथ ही इलाइची पाउडर डालें और सब अच्छे से मिला ले।
  15. अब एक बड़ी से प्लेट ले उसमे हल्का सा तेल लगा ले, और उसमे सारा मिश्रण डाल दें।
  16. मिश्रण को अच्छे से चारो और फैला दे और ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डाले फिर हाथो से थपथपा ले।
  17. अब उसे १ से २ घंटे के लिए रखदे और फिर छुरी से अपने मनपसंद आकार में कट कर ले।
  18. अब मगस बनके तैयार है आप इसे १५ दिन तक डिब्बे में भर के रख सकते है।
  19. गुजराती मिठाई मगस या बेसन बरफी तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Alka Munjal
Apr-18-2017
Alka Munjal   Apr-18-2017

वाह क्या बात है एक दम बढ़िया

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर