होम / रेसपीज़ / Browny rabdi choclate flower pot

Photo of Browny  rabdi choclate flower pot by Lata Lala at BetterButter
2623
8
0.0(2)
0

Browny rabdi choclate flower pot

Apr-18-2017
Lata Lala
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • फ्यूज़न
  • धीमी आंच पर उबालना
  • माइक्रोवेव
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 2

  1. रबड़ी बनाने के लिए :दूध 10 कप
  2. चीनी 4 चम्मच
  3. छोटी इलायची का पाउडर चुटकी भर
  4. ब्राउनी के लिए सामग्री :
  5. मक्खन आधा कप
  6. अंडे 2
  7. चीनी 1 कप
  8. चॉकलेट 1 कप
  9. मैदा आधा कप
  10. नमक चुटकी भर
  11. वनीला एसेंस 1 टी स्पून
  12. बेकिंग पाउडर 1 टी स्पून
  13. चॉकलेट चिप्स आधा कप
  14. तेल लगाने के लिए
  15. चॉकलेट के कप (गमला) बनाने के लिए
  16. प्लास्टिक के गिलास 1
  17. मोरदे ब्रांड का चॉकलेट, जरूरत के अनुसार

निर्देश

  1. रबड़ी बनाने के लिए दूध को गरम करके धीमी आंच पर चीनी डालकर गाढा होने तक पकाएं
  2. इलाइची का पाउडर डालकर ठंडा करें
  3. अब ब्राउनी बनाये
  4. माइक्रोवेव मे मक्खन व चॉकलेट पिघला दे
  5. एक कटोरे मे अंडे व चीनी मिल दे
  6. अब मैदा छानकर उसमे बेकिंग पाउडर व नमक मिलाएं अब इसमे अंडे व चीनी वाला घोल मिला दे
  7. अब चॉकलेट, वनीला व मक्खन मिला दे
  8. ब्राउनी बनाने के लिए डिश को तेल लगा कर उसमें सारा मिलाया घोल डाल दें
  9. इसके ऊपर चॉकलेट चिप्स बुरक दे
  10. अब माईक्रो हाई पर 5 मिनट पकाएँ
  11. निकाल कर ठंडा करे
  12. चॉकलेट का गमला बनाने के लिए
  13. डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव मे 30 सेकंड के अंतराल पर पिघलने तक गरम करें
  14. अब प्लास्टिक के गिलास लेकर ऊपर की तरफ दोनो ओर मे छोटा सा चीरा दे कर काटें
  15. अब पिघला हुआ चॉकलेट इसमें डालकर चारों तरफ गोल घुमा दे जिससे पूरा गिलास चॉकलेट से कोट हो जाये
  16. अब 10 मिनट के लिए फ्रिज मे रख दे
  17. फिर एक और बार चॉकलेट का कोट करें और वापस फ़्रिज में रखें
  18. अब फ्रिज से निकालें औए धीरे से जहां चीरा लगाया था वहां से खींचकर प्लास्टिक निकाल लें इस दौरान बड़े ही धैर्य से प्लास्टिक खींच कर निकाले, वरना गिलास टूट सकता है
  19. अब गमला तैयार है इसमें नीचे रबड़ी डालकर दबा दे
  20. अब रबड़ी के ऊपर बनी हुई ब्राउनी को हाथ से मसलकर मिट्टी का रूप दीजिये
  21. अब एक पुदीने की डंडी पत्तियों के साथ ब्राउनी क़े ऊपर लगा दीजिये
  22. अब खाने के समय चम्मच से चॉकलेट वाले गमले को तोड़कर खाइये

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kanak Patel
Apr-18-2017
Kanak Patel   Apr-18-2017

Looks very nice

Alka Munjal
Apr-18-2017
Alka Munjal   Apr-18-2017

वाह क्या बात है बहुत सुंदर

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर