होम / रेसपीज़ / Kolkata ke chhena rasgulle

Photo of Kolkata ke chhena rasgulle by Zulekha Bose at BetterButter
1933
18
0.0(1)
0

Kolkata ke chhena rasgulle

Apr-19-2017
Zulekha Bose
60 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • उबलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. छैना बनाने की विधि  -
  2. १ लीटर ताज़ा गाढ़ा दूध (गाय का हो तो अच्छा है )
  3. २ बड़े चम्मच नीम्बू का रस
  4. १/२ छोटा चम्मच हरी इलाइची पाउडर
  5. १ बड़ा चम्मच चीनी बूरा
  6. १ बडा चम्मच कॉर्नफ्लोर।
  7. रसगुल्ले बनाने के लिए चाशनी -
  8. २ कप चीनी
  9. ४ कप पानी
  10. १ छोटी चम्मच दूध (चाशनी साफ करने के लिए)
  11. २ हरी इलायची के दाने

निर्देश

  1. दूध को एक भारी तले के बर्तन में उबाल लें |
  2. जब दूध उबलने लगे आंच धीमी कर दें  |
  3.  दो चम्मच पानी में नींबू का रस मिलाकर उबलते हुए दूध में मिला दें |
  4. अब चम्मच से दूध को तब तक चलाएं ,जब तक दूध फट न जाए गैस बंद कर दीजिए |
  5. थोड़ी देर बाद देखिये छैना सतह पर इकटठा हो जाएगा |
  6. अब एक बड़ी छन्नी लेकर उसमें एक मलमल का कपड़ा या कोइ सूती कपड़ा रखकर छैना को इसमें छान लीजिये |
  7. कपडे चारो कोने पकड़कर एक पोटली बना लें, हाथ से दबा दबा कर सारा पानी निकाल दें |
  8. एक बड़ी चम्मच की मदद से नल के पर या किसी बडे गहरे बर्तन में ३० मिनट के लिए लटका दें |
  9. ३० मिनट बाद पोटली खोलकर उसे थाली में पलट लें |
  10. अब अपनी हथेली के पिछले हिस्से से १० मिनट अच्छे से मलकर एक मुलायम और चिकना आटा तैयार कर लें |
  11. छैना ग्ंथने के बाद उसमें इलायची पाउडर, चीनी बूरा और कॉर्नफ्लोर मिलाकर फिर से गूँथ लें |
  12. एक चौड़ा और गहरा बर्तन में पानी ,चीनी और इलायची के दाने डालकर उबलने को रख दें |
  13. एक चम्मच दूध चाशनी में डालने से चीनी की सारी गंदगी सतह पर इकटठी हो जाएगी , अब आप इसे चम्मच से बाहर निकाल लें |
  14. अब इस तैयार छैने के आटे से १६से१८ छोटे चिकने गोले बना लें |
  15. जब पानी उबलने लगे तब इन तैयार छोटे गोलों को धीरे से एक-एक कर चाशनी में डाल दें |
  16. ढककर तेज़ आंच में १०मिनट तक उबलने दें |
  17. १० मिनट बाद ढक्कन हटा कर चम्मच से धीरे से सारे छेने पलट लें |
  18. फिर ढककर १०मिनट मध्यम आंच में गोलों को उबलने दें |
  19. रसगुल्लों को पकने के लिए चाशनी को उबलते रहना चाहिए, इसलिए धीमी आंच पर मत पकाइये |
  20. २० मिनट बाद रसगुल्ले फूलकर डबल हो जाएँगे |
  21. आंच से उतारकर ठंडा कर लीजिये और १ घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए |
  22. एक घंटे बाद ठन्डे, मीठे और स्पंजी छोटे रसगुल्लों का आनंद उठाइए |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
princess TB
Mar-28-2018
princess TB   Mar-28-2018

Its verry yummmyy....thats my fav dish....thank u so much recepe batane ke liye

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर