होम / रेसपीज़ / एप्पल पाई तिरामिसू

Photo of Apple pie tiramisu by Lata Lala at BetterButter
909
6
0.0(0)
0

एप्पल पाई तिरामिसू

Apr-20-2017
Lata Lala
30 मिनट
तैयारी का समय
480 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

एप्पल पाई तिरामिसू रेसपी के बारे में

क्लासिक तिरामिसू का यह एक नया रूप है जो आपको इसका एक और टुकड़ा खाने पर मजबूर कर देगा।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • इटालियन
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. तिरामिसू के लिए : वनीला का स्पंज केक 200 ग्राम
  2. रम 2 चम्मच
  3. आधा कप कॉफी का पानी
  4. 1/4 कप कैरेमल सॉस
  5. अखरोट सजाने के लिए
  6. वनीला पुडिंग बनाने के लिए:
  7. एक पैक इंस्टेंट वनीला पुडिंग पाउडर( मैंने हर्निक जनरल ब्रांड इस्तेमाल किया है)
  8. आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
  9. 1 कप दूध
  10. कैरेमल सॉस बनाने के लिए :
  11. 50 ग्राम मक्खन
  12. 1 कप (200g) ब्राऊन शुगर
  13. 1 चम्मच वनीला एसेन्स
  14. आधा कप क्रीम
  15. मूस बनाने के लिए:
  16. 1 कप हैवी विपिंग क्रीम
  17. आधा कप पिसी हुई चीनी
  18. फिलाडेल्फिया क्रीम चीज़ 1 पैक
  19. एप्पल पाई बनाने के लिए :
  20. 3 सेब कटे हुए
  21. चीनी 2 चम्मच
  22. नींबू का रस 2 चम्मच
  23. शहद 2 चम्मच
  24. मैदा 1 चम्मच
  25. दालचीनी पाउडर आधा छोटा चम्मच

निर्देश

  1. वनीला पुडिंग बनाने के लिये : एक कटोरी मे इंस्टैंट पुडिंग का पाउडर डालकर उस पर गरम दूध ड़ालकर चम्मच से घूमा दे
  2. अब दालचीनी का पाउडर मिलाकर ठंडा कर ले
  3. फ़्रिज मे 10 मिनट ठंडा होने रखे
  4. कैरेमल सास बनाने के लिए : एक पैन मे मखन चीनी व वनीला एसेन्स डालकर धीमी आंच पर पकने दें
  5. अब चीनी पिघलने पर क्रीम मिला कर रख दें मूस बनाने के लिए : हैवी व्हिप्पिंग क्रीम कक अच्छी तरह से हैंड ब्लेंडर से मिला लें
  6. अब इसमें चीनी मिलाकर दोबारा घुमाएं
  7. जब तक क्रीम गाड़ा न हो जाये तब तक हैंड ब्लेंडर से घुमाते रहे
  8. अब इस क्रीम को दो हिसों में बांट कर फ़्रिज मे रख दें
  9. अब फिलाडेल्फिया क्रीम चीज़ को ब्लेन्डर से घुमाते हुए गाड़ा करें
  10. अब इस क्रीम चीज़ मे बनाया गया पुडिंग मिला लें
  11. अब इसमें एक हिस्सा क्रीम का जो फ़्रिज}मे रखा था मिला दे
  12. आपका मूस तैयार है
  13. एप्पल पाई बनाने के लिए : एप्पल कक टुकड़ो मे काट कर उसके ऊपर} नींबू का रस छिड़क दें
  14. अब इसके ऊपर मैदा शहद चीनी व दालचीनी का पाउडर मिला दे
  15. अब एक पैन मे ढककर 15 से 20 मिनीट तक धीमी आंच पर पकायें}
  16. एप्पल्स नर्म होने तक पकाएं
  17. तिरामिसू को जमाने के लिए : कांच के बर्तन में सबसे नीचे केक को लंबी पट्टियों मे काट कर बिछा दे उसके ऊपर कॉफ़ी रम का घोल डालें
  18. अब बनाये हुए मूस का आधा भाग केक के ऊपर डालें
  19. अब एप्पल्स पाई लेकर मूस के ऊपर बिछा दे
  20. अब फिर से केक मूस एप्पल पाई की तह बनाये
  21. अंत में 1 भाग की फ़्रिज मैं रखी व्हिप क्रीम ऊपर फैला दे
  22. जब आप तिरामिसू को परोसे तब बाकी बची हुईं कैरेमल सास डालकर अखरोट बुरक दे
  23. जब आप तिरामिसू को परोसे तब बाकी बची हुईं कैरेमल सास डालकर अखरोट बुरक दे

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर