होम / रेसपीज़ / अंबूर चिकेन बिरयानी

Photo of Ambur Chicken Biryani by Jyothi Rajesh at BetterButter
9251
180
4.8(0)
0

अंबूर चिकेन बिरयानी

Oct-22-2015
Jyothi Rajesh
0 मिनट
तैयारी का समय
180 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अंबूर चिकेन बिरयानी रेसपी के बारे में

अंबूर चिकेन बिरयानी दक्षिण भारत के चर्चित बिरयानी में से एक है जो नवाब अरकोट के शासन काल से प्रचलन में है। यह मुख्य रूप से जीरागा सांबा चावल के साथ चिकेन या मटन के साथ पकाया जा जा सकता है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • डिनर पार्टी
  • तमिल नाडू
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चिकेन 500 ग्राम
  2. 2 प्याज मध्यम कटा हुआ
  3. टमाटर 2 बड़ा पतला कटा हुआ
  4. अदरक-लहसुन का पेस्ट डेढ़ बड़ी चम्मच
  5. दही एक चौथाई कप
  6. धनिया और पुदीना पत्ता 4 बड़ी चम्मच
  7. लौंग 4
  8. दालचीनी 2 इंच
  9. 1 छोटा तेज पत्ता
  10. 3 इलायची
  11. तेल एक चौथाई कप
  12. नमक स्वाद के मुताबिक
  13. जीरा सांबा चावल 2 कप
  14. सूकी लाल मिर्च पीसी हुई-15

निर्देश

  1. सबसे पहले कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में सूखे लाल मिर्च डाल दें। इसमें बहुत कम पानी देकर एक मोटी पेस्ट में पीस लें। और एक तरफ रख दें।
  2. चिकेन को अच्छी तरह से साफ कर रख दें।
  3. जीरा सांबा चावल को धो लें और कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
  4. एक बड़े बर्तन में 3 लीटरपानी उबाल लें। एक बार पानी उबलने लगे तो इसमें 1 चम्मच नमक के साथ 1 छोटा चम्मच तेल मिला दें और अब इसमें भींगा जीरा चावल जोड़ें। इसे तीन चौथाई पकने तक पकाएं।
  5. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जीरा चावल को ना ज्यादा पकाएं और ना ही कम, जैसा कि हम दम बिरयानी बना रहे हों। जब चावल तीन चौथाई पक जाए तो इससे पानी निकाल कर इसे अलग रख दें।
  6. एक गहरी तली वाले पैन में तेल गरम करें (मैं प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया)। दही का 1 चम्मच डाल अच्छी तरह से मिला लें। लौंग, दालचीनी, तेज पत्तियों और इलायची इसमें मिलाएं।
  7. अब इसमें दो कटे हुए प्याज मिलाएं। उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल इसे अच्छी तरह भूनें ताकि इसकी कच्ची गंध खत्म हो जाए।
  8. अब इसमें चिकेन डाल तब तक पकाएं जब चिकेन का रंग सफेद होने लगे।
  9. तब उसमें एक बड़ी चम्मच धनिया की पत्ती और पुदीना के पत्तियां मिलाएं।
  10. अब इसमें प्याज और टमाटर मिला कर नरम होने तक पकाएं।
  11. अब इसमें पीसी हुई लाल मिर्च का पेस्ट मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
  12. अब इसमें बची हुई दही मिला दें और 2 मिनट तक के लिए इसे पकाएं।
  13. जब चिकेन तीन चौथाई पक जाए तब दम के लिए इसका लेयर तैयार करें।
  14. मैंने चिकेन की आधी ग्रेवी को दूसरी कटोरी में निकाल कर रख दिया ताकि मैं एक से ज्यादा लेयर बना सकूँ।
  15. चिकेन लेयर के ऊपर आधा पका हुआ ताल डालें और इसके ऊपर धनिया और पुदीने की पत्तियां छिड़क दें।
  16. अब बचे चिकेन और चावल से दूसरा लेयर बनाएं और उसी तरह धनिया और पुदीना की पत्तियां छिड़क देें।
  17. अब इसे मध्यम आंच पर ढंक कर पकाएं। ( घर के लिए यही तरीका सुविधाजनक होगा)
  18. बिरयानी को 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें।
  19. अब अंबूर स्टार बिरयानी तैयार है। जीरा सांबा चावल के कारण इसकी मात्रा अलग होती है। और इसका स्वाद जबर्दस्त होता है।
  20. अब इसे गरमा गरम अपने पसदीदा रायता या उबले अंडे के साथ परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर