होम / रेसपीज़ / Aam ke swiss roll

Photo of Aam ke swiss roll by Neelima Rani at BetterButter
817
5
0.0(1)
0

Aam ke swiss roll

Apr-26-2017
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Aam ke swiss roll रेसपी के बारे में

भारतीय मीठा।

रेसपी टैग

  • आसान
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. आम - १बड़े साइज का।
  2. दूध - १/२ लीटर।
  3. नींबू का रस - १ बड़ा चम्मच।
  4. बूरा या पिसी चीनी - स्वादानुसार।
  5. इलायची पाउडर - १/४ चम्मच।
  6. टुटी फ्रूटी - १ चम्मच लाल और हरी सजाने के लिए।
  7. टूथपिक - ६

निर्देश

  1. दूध को उबलने रखे, जब उबाल आ जाए तो नींबू का रस डाल कर फाड़ ले।
  2. छेने को मलमल के कपड़े पर छान लें, फिर कपड़े पर ही उसे अच्छे से धो ले, ताकि नींबू के रस की खटास निकल जाए।
  3. कपड़े को दबा कर सारा पानी निकाल दे, फिर इस छेने को थाली में डाल कर अच्छे से मसल लें।
  4. फिर इसमें बूरा अच्छे से मिला ले।
  5. फिर इसे एक कड़ाही में डाल कर धीमी आंच पर तली छोड़ने तक पकाएँ ।
  6. अब मिश्रण को ठंडा करें।
  7. आम को छील कर पतले पतले पीस काट ले।
  8. छेने वाले मिश्रण में इलायची पाउडर मिला कर अच्छे से मसल लें।
  9. अब आम का एक पीस ले, उस पर १चम्मच छेने का मिश्रण फैला कर हल्के हाथों से रोल करें।
  10. ऊपर टूथपिक लगाएँ, टूटी फ्रूटी से सजाएं।
  11. आपका स्वादिष्ट आम स्विस रोल तैयार हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Suman Yadav
May-03-2017
Suman Yadav   May-03-2017

very nice

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर