Photo of Besan paak by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
5543
16
0.0(3)
0

Besan paak

Apr-26-2017
Sanchita Agrawal Mittal
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • कर्नाटक
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बेसन – 1 कप
  2. चीनी – 1 कप
  3. घी – 1 कप
  4. इलाइची पाउडर - 1/2 चम्मच
  5. खरबूजे के बीज (मींगी ) - 1 चम्मच
  6. केसर - 10 -12 पत्ती

निर्देश

  1. एक कड़ाई में 1 चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये।
  2. उसमे बेसन डाल कर करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
  3. सौंधी सुगंध आने तक भून कर निकाल लीजिये।
  4. अब उसी कड़ाई में घी डाल कर, धीमी आंच पर गरम कीजिये।
  5. एक दूसरे बर्तन में चीनी और 1/2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर 1 तार की चाशनी बनने तक उबालिये।
  6. चाशनी में इलाइची पाउडर मिला लें।
  7. एक तार की चाशनी बनने के बाद थोड़ा थोड़ा भुना हुआ बेसन डाल कर अच्छी तरह मिलाऐं।
  8. अब गरम किया हुआ घी, थोड़ा-थोड़ा डाल कर मिश्रण से अलग होने तक मिलाते हुए पकाएँ ।
  9. अब गैस बंद कर दें।
  10. अब एक प्लेट में घी लगा कर मिश्रण को प्लेट में डालिये, और समान रूप से फैलाइये।
  11. ऊपर से मींगी और केसर छिड़किये।
  12. मिश्रण को आधा घंटे, ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में टुकड़े काट लीजिये।
  13. स्वादिष्ट बेसन पाक तैयार है।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Chayanika Kalani
Aug-20-2017
Chayanika Kalani   Aug-20-2017

shreya bagga
May-09-2017
shreya bagga   May-09-2017

swadisht!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर