होम / रेसपीज़ / Fondant baby shower cake

Photo of Fondant baby shower cake by Durgesh Srivastava at BetterButter
4475
4
0.0(1)
0

Fondant baby shower cake

Apr-28-2017
Durgesh Srivastava
59 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. फौन्डेन्ट के लिये सामग्री
  2. आइसिंग सुगर २ कप
  3. जिलेटिन १ टीस्पून
  4. २ टेबलस्पून पानी।
  5. ग्लिसरिन १ टीस्पून।
  6. लिक्विड ग्लूकोज़ १ टेबलस्पून
  7. सी एम सी पाउडर १ टीस्पून
  8. नीला, लाल, सफेद बेकिंग के रंग
  9. चाकलेट केक की सामग्री।
  10. मैदा १ कप
  11. चाकलेट पाउडर १/४ कप
  12. बेकिंग पाउडर १ टीस्पून
  13. बेकिंग सोडा १/२ टीस्पून
  14. मक्खन १/२ कप
  15. सुगर पाउडर 3/4 कप
  16. चाकलेट एसेंस १ टीस्पून
  17. वैनिला एसेंस १ टीस्पून
  18. दही १/२ कप
  19. शुगर सिरप की सामग्री।
  20. १ कप पानी
  21. २ टीस्पून शुगर
  22. वैनिला एसेंस की कुछ बूँदें
  23. ट्रफल की सामग्री
  24. कुकिंग चाकलेट ग्रेटेड १ १/२ कप
  25. फ्रेश क्रीम १ कप

निर्देश

  1. एक गहरे बर्तन मे शुगर और सी एम सी पाउडर को छान लें।
  2. जिलेटिन को पानी मे ५ मिनट के लिए सोक करें।
  3. अब जिलेटिन को पानी सहित धीमी आँच पर पिघलाए।
  4. गैस से उतार कर ग्लूकोज़ और ग्लिसरिन मिलाएं।
  5. दुबारा धीमी आँच पर कुक करें।
  6. इस मिश्रण को शुगर मे मिलाकर स्मूथ डोह तैयार करें।
  7. जरूरत हो तो पानी मिलाएं।
  8. जरूरत के अनुसार डव के हिस्से करके कलर मिलाएँ।
  9. क्लिंग रैप मे लपेटे।
  10. बेलते समय कार्न फ्लोर लगाएं।
  11. मोल्ड का प्रयोग करके या हाथो से आकार बनाए।
  12. केक की विधि।
  13. मैदा,चाकलेट पाउडर और बेकिंग पाउडर को छान ले।
  14. सुगर और दही को क्रीमी होने तक फेटें।
  15. इसमे बेकिंग सोडा मिलाकर अलग रख दे।
  16. ५ मिनट बाद मक्खन और वैनिला एसेंस डालकर फेटें।
  17. थोडा थोडा मैदा मिलाते हुए फेटें।
  18. ग्रीस किए हुए टिन मे डालकर प्रीहीट ओवन मे १६० सी पर 30 मिनट के लिये बेक करें।
  19. पूरी तरह से ठंडा करें।
  20. केक को बीच मे से काटे।
  21. सुगर सिरप के लिये।
  22. १ कप पानी मे २ टीस्पून शुगर और वेनिला एसेंस डालकर मिलाएं।
  23. आइसिंग की विधि।
  24. चाकलेट को पिघलाएँ।
  25. क्रीम को भी गरम करें।
  26. गरम क्रीम मे चाकलेट मिलाकर फेटें।
  27. केक के पहले लेयर पर सुगर सिरप लगाएं।
  28. उसपर चाकलेट का मिश्रण लगाएं।
  29. उसपर दूसरी लेयर रखें।
  30. सिरप फैलाएँ।
  31. चाकलेट आइसिंग लगाएँ।
  32. इसी तरह से लेयर रिपीट करते हुए आइसिंग करें।
  33. फौन्डेन्ट के नीले रंग वाले भाग से एक बडी रोटी बनाए।
  34. इसे केक पर सेट करें।
  35. ऊपर से फान्डेन्ट की डिजाइनिंग करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Geetanjali Khanna
May-03-2017
Geetanjali Khanna   May-03-2017

Super cute!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर