होम / रेसपीज़ / मटन कीमा बिरयानी

Photo of Mutton Keema Biryani by Fareeha Ahmed at BetterButter
2728
126
3.5(1)
0

मटन कीमा बिरयानी

Oct-28-2015
Fareeha Ahmed
0 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • त्योहारी
  • अवधी
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 500 ग्राम बासमती चावल को 30 मिनट तक भींगो कर छोड़ दें
  2. 500 ग्राम मटन
  3. 2 कटी हरी मिर्च
  4. 3 प्याज अच्छी तरह से कटी हुई।
  5. 3 छोटी चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  6. 2 टमाटर अच्छे से कटा हुआ
  7. डेढ़ कप योगर्ट मिला हुआ
  8. 2 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  9. 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  10. 2 नींबू का रस
  11. स्वाद के हिसाब से नमक
  12. 4 बड़ी चम्मच तेल
  13. 2 बड़ी चम्मच घी या बटर
  14. 1 तोज पत्ता
  15. 1 इंच दालचीनी
  16. 2 इलायची
  17. 2 लौंग
  18. 1 छोटी चम्मच शाही जीरा
  19. 1 छोटी चम्मच जीरा दाना
  20. 4 बड़ी चम्मच धनिया पत्ता
  21. 4 बड़ी चम्मच पुदीना पत्ता

निर्देश

  1. एक बड़ी कड़ाही में घी या तेल गरम करें और इसमें तेज पत्ती, लौंग, दालचीनी , इलायची, शाही जीरा और हरी मिर्च डाल 30 सेकेंड तक भूनें।
  2. प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब 30 सेकेंड के लिए अदरक लहसुन पेस्ट इसमें मिला कर भूनें।
  3. अब इसमें मटन कीमा डाल तब तक पकाएं जब तक सारा पानी सूख ना जाए और यह भूरे रंग का हो जाए।
  4. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, टमाटर और दही को मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब टमाटर पूरी तरह से मिल जाए और यह तेल छोड़ने लगे।
  5. नींबू का रस, हरा धनिया और पुदीना की पत्तियों को मिलाएं। लौ बंद कर इस ग्रेवी को अलग रख दें और चावल पकने का इंतजार करें।
  6. चावल पकाने के लिए एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी उबाल लें। नमक और एक बड़ा चम्मच तेल पानी में मिला दें। तेल चावल को अलग रखने में मदद करता है। अब उबलते पानी में चावल डाल मिला दें।
  7. चावल को 70% पका लें (यह कदम महत्वपूर्ण है। इस समय पर रसोई घर ना छोड़ें। यदि आप को पके चावल की पहचान नहीं आती तो नीचे नोट्स देखें)।
  8. चावल में कीमा ग्रेवी मिला दें। इसे ना चलाएं। चावल के ऊपर घी का एक चम्मच डाल दें।
  9. बर्तन के ढक्कन को फॉइल से बंद कर दें। पन्नी भाप को बाहर जाने नहीं देगी।
  10. परोसने से पहले चावल और ग्रेवी को मिला लें। इसे रायता या बागड़े बैगन के साथ गरमा गरम परोंसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Naaz Akib Khan
Jul-20-2018
Naaz Akib Khan   Jul-20-2018

Nice

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर