होम / रेसपीज़ / पनीर मखनी लजाने

Photo of Paneer makkhani lasagne by Lata Lala at BetterButter
886
5
0.0(0)
0

पनीर मखनी लजाने

May-08-2017
Lata Lala
45 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पनीर मखनी लजाने रेसपी के बारे में

मसालेदार पनीर मखनी एक लोकप्रिय पंजाबी सब्जी है, जो किसी भी पंजाबी ढाबा या तो रेस्टोरंट के मेनू मे जरूर देखने मिलेगी। इसको हमने इटली की जानी मानी और खूब पसंद की जाने वाली डिश लजाने के साथ मिलाकर हिन्दुस्तानी रूप दिया है

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • मुख्य डिश
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 6

  1. पास्ता शीट्स बनाने के लिए :
  2. 4 चम्मच मैदा
  3. 1 चम्मच तेल
  4. 2 चम्मच या ज्यादा हरी धनिया पुदीने की चटनी
  5. चुटकी भर नमक
  6. सफेद सॉस बनाने के लिए :
  7. 2 चम्मच मैदा
  8. कुटी काली मिर्च 1 चम्मच
  9. 2 चम्मच मखन
  10. 2 कप ढूध
  11. 1 चम्मच किसी हुई चीज़
  12. नमक स्वाद के अनुसार
  13. पनीर मखनी बनाने के लिए :
  14. पनीर 100 ग्राम टुकड़ो मे काटा हुआ
  15. 1 चम्मच मखन
  16. 1 चम्मच अदरक लहसुन मिर्ची का पेस्ट
  17. 2 चम्मच प्याज़ कटा हुआ
  18. 1/2 कप टमाटर किसा हुआ
  19. 1 चम्मच टोमेटो चिल्ली सॉस
  20. नमक स्वाद के अनुसार
  21. क्रीम 2 चम्मच
  22. 2 चम्मच कसूरी मेथी
  23. 1/2 कप ढूध
  24. हल्दी आधा चम्मच
  25. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  26. सब्जियां
  27. 2 चम्मच उबली मटर
  28. 2 चम्मच गाजर उबली
  29. 2 चम्मच हरी बीन्स उबली
  30. 2 चम्मच बेबी कॉर्न उबले
  31. 2 चम्मच मशरूम उबले
  32. 2 चम्मच कॉर्न उबले
  33. 1 चम्मच लहसुन
  34. 2 चम्मच कटी प्याज़
  35. 1 चम्मच टोमैटो चिली सॉस
  36. 1/४ कप टोमेटो प्यूरी
  37. नमक स्वाद के अनुसार
  38. 1 चम्मच ऑरेगैनो
  39. 1 चम्मच मक्खन

निर्देश

  1. पास्ता शीट्स बनाने के लिए दी गयी सामग्री के अंतर्गत सारी चीजें मिलाकर एक कड़क आटा गूंथ लें
  2. एक बड़े बर्तन मे पानी उबाले
  3. अब गूँधे आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लें
  4. उसे चोकोर काट लें
  5. उबलते पानी मे थोड़ा तेल ड़ालकर चोकोर शीट डालकर कुछ देर उबाले
  6. एक साथ दो शीट्स से ज्यादा न डाले अब पक जाने के बाद ठंडे पानी में निथार ले व अलग अलग निकालकर रख दे
  7. सफेद सॉस बनाने के लिए : एक कड़ाई में मक्खन डालकर मैदा डाल दें व आंच धीमी रखे
  8. अच्छी तरह से मैदा भून जाने पर उसमे ढूध मिलाएँ
  9. तब तक घुमाते रहे जब तब कोई गुठली न रहे
  10. अब नमक, कुटी हुई काली मिर्च व किसी हुई चीज मिलाकर घुमाएँ
  11. अब सॉस गाढ़ा होने पर गैस बंद करें।
  12. सफेद सॉस तैयार है
  13. अब पनीर मखनी बनाने के लिए : एक कडाई में मक्खन डालकर लहसुन डाले
  14. अब प्याज़ डालकर भुने व सूखे मसाले मिला लें
  15. भूनकर टमाटर की प्यूरी मिलाएँ
  16. अब तेल छूटने पर कसूरी मेथी मिला ले
  17. अब ताजी क्रीम मिलाकर पनीर के टुकड़े डाले
  18. अब नमक डालकर गैस बंद करे, पनीर मखनी तैयार है
  19. सब्जियों का परत बनाने के लिए : एक कड़ाई में तेल डालकर लहसुन डालें
  20. भुनने पर कटा प्याज़ डालकर भुने
  21. अब टमाटर प्यूरी डालकर भुने जब तक तेल कड़ाई की बाजू ना छोड़े
  22. अब इसमें उबली व कटी सब्जियों मिलाकर नमक और ऑरेगैनो डालें
  23. सब्जी तैयार है
  24. अब संयोजन(असेम्बल) के लिए एक बड़ा शीशे का बाउल ले उसमे मक्खन लगाकर रखे
  25. अब ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट प्री हीट करें
  26. अब मखन लगे बाउल में एक परत सफेद सॉस की लगाएं
  27. इसके ऊपर उबालके रखी हुई लजाने शीट बिछा कर सॉस को पूरा इससे दक दे
  28. अब इसके ऊपर पनीर मखनी बिछा दे
  29. अब फिर सफेद सॉस की परत बिछा कर इसके ऊपर किसी हुई चीज़ बिछा दे
  30. अब चीज़ के उलार दूसरी शीट बिछाकर बनी हुई सब्जियों}की परत बिछा दे
  31. इनके ऊपर सफेद सॉस डालकर किसी हुई चीज़ डाल दे
  32. अंत मे तीसरी शीट से ढककर इसके उपर किसी हुई चीज़ फैलाकर चिली फलैक्स छिड़क दें
  33. अब इसको प्री हीट किये हुए ओवन मे 20 मिनट तक बेक करे
  34. जब चीज़ पिघलने लगे मतलब डिश तैयार है
  35. बाहर निकाल कर एक चाक़ू की मदद से नीचे की परत से काटना शुरू करें जैसे कोई भी परत छूट न जाये
  36. गर्म गरम परोसे

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर