होम / रेसपीज़ / सब्जियों का पुलाव

Photo of Vegetable Pulao by Sehej Mann at BetterButter
4464
393
4.3(0)
1

सब्जियों का पुलाव

Oct-29-2015
Sehej Mann
0 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सब्जियों का पुलाव रेसपी के बारे में

सब्जियों का पुलाव ( Vegetable Pulao in Hindi ) लोकप्रिय मुग़लई पकवानों में से एक है जो पुरे भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है। सब्जियों का पुलाव वेग पुलाव के नाम से भी जाना जाता, इसमें चावल को बहुत सारे सब्जियों के साथ पकाया जाता है। यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे भारत के अलग अलग छेत्रों में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है। उत्तर भारतीय वेज पुलाव, दक्षिण भारतीय वेज पुलाव, चाइनीस वेज पुलाव और महाराष्ट्रियन वेज पुलाव इसके विभ्भिन संस्करण हैं। सब्जियों का पुलाव बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है और आप इसे किसी भी पार्टी या विशेष अवसर पर बना सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ साथ ये बहुत ही पौष्टिक भी है क्यूकि इसमें बहुत सारी सब्जियाँ मिली होती हैं। यह आपको लगभग हर रेस्टोरेंट में मिल जाएगा और आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। सब्जियों के पुलाव को बनाना बहुत ही आसान है, बेटर बटर के सब्जियों का पुलाव इन हिंदी में ( Veg Pulao Banane Ki Vidhi Hindi Me ) आपको इसे बनाने की सरल तकनीक मिलेगी जिसकी सहायता से आप इसे कभी भी बना सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर में किसी भी सब्जी या रायता के साथ परोस सकते हैं। आपके डिनर पार्टी के लिए पुलाव का बेहतरीन नुस्खा

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • मुग़लई
  • तलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 100 ग्राम बासमती चावल
  2. एक छोटा कटा हुआ प्याज
  3. आधा कप सब्जियों का मिश्रण ( मटर, गाजर, टमाटर, गोभी)
  4. आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर ( भूना हुआ)
  5. आधी छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
  6. आधी चम्मच जीरा दाना
  7. 1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  8. 750 एमएल पानी
  9. 2 तेज पत्ता
  10. 1 स्टार एनिसे
  11. 2 लौंग
  12. आधी चम्मच दालचीनी
  13. 1 इलायची
  14. 1 बड़ी चम्मच तेल
  15. नमक स्वाद के मुताबिक
  16. मसाले की सामाग्रियां-
  17. 1 टुकड़ा इलायची
  18. 1 स्टार एनिसे
  19. 2 लौंग
  20. 4-5 पीपर कॉर्न
  21. आधी टुकड़ी दालचीनी

निर्देश

  1. चावल को पकाने से पहले 15 मिनट तक भींगो कर छोड़ दें। इसके बाद बर्तन में पानी, चावल और मसाले- तेज पत्ता, स्टार एनिसे, 2 लौंग, दालचीनी और इलायची। धीमी आंच पर इसे पकने दें।
  2. इस बीच में, सूखा भूना मसाला सामग्री को पीस कर पाउडर बना लें।
  3. चावल के पकने के बाद इसे प्लेट में फैला कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  4. सब्जियों को 10 मिनट तक भाप में पका लें। जब तक कि ये नरम या कुरकुरे ना हो जाएं।
  5. एक पैन में तेल डाल कर गरम करें और इसके बाद इसमें जीरा का दाना डालें। जब यह फटने लगे तो इसमें प्याज डाल कर भूनें।
  6. अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट मिलाएं, फिर आधी चम्मच मसाले का पाउडर डालें। अब इसमें गरम मसाला डालें।
  7. इसे टेस्ट के हिसाब से मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें सब्जी डाल कर 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
  8. अब इसमें पका चावल मिलाएं। अब इसको ढंक दें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  9. अब इसे अपने पसंदीदा वेज़ या नॉन वेज़ ग्रेवी के साथ परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर