होम / रेसपीज़ / Malai Kofta Curry

Photo of Malai Kofta Curry by Pooja Misra at BetterButter
1046
10
0.0(1)
0

Malai Kofta Curry

May-14-2017
Pooja Misra
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 300 ग्राम पनीर
  2. 250 ग्राम प्याज़ उबला हुआ
  3. 1 कप काजू का पेस्ट
  4. 12 किशमिश बारीक कटा हुआ
  5. 12 काजू बारीक कटा हुआ
  6. 6 इलाइची का पाउडर
  7. 1 तेजपत्ता
  8. 2 बड़ी इलायची
  9. 4 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लोर
  10. स्वादानुसार नमक
  11. तेल

निर्देश

  1. पनीर को मैश कर लें।
  2. इसमे 1 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर , कॉर्न फ्लोर और थोडा नमक डाले।
  3. इसके गोल बॉल्स बना कर बीच मे महीन काटा हुआ ड्राई फ्रूट्स भरे।, बॉल्स को बन्द कर ले, और तेल में धीरे आंच पर तल ले।
  4. ध्यान से तले, हमारे कोफ्ते सफेद ही रहने चाहिए तलने के बाद।
  5. अब प्याज़ को कुकर में उबाल लें, और ठंडा होने पर मिक्सी में ग्राइंड कर ले।
  6. काजू को आधा घण्टा पानी मे भिगो कर पेस्ट बना ले।
  7. एक कड़ाही में 5 बड़ी चम्मच बटर डालें और इसमें तेज पत्ता डालें।
  8. अब इसमें प्याज़ की प्यूरी डाले। इसे भुने।
  9. भून ने के बाद काजू का पेस्ट मिलाएँ, तब तक भूने जब तक के बटर ग्रेवी से अलग दिखने लगे।
  10. अब इसमें थोड़ा पानी डालें। कोफ़्तों को डालें।
  11. 5 मिनट पकाइये। गैस बन्द करे।
  12. आखरी में नमक डालें।
  13. और इलाइची पाउडर औऱ थोड़ा सा जायफल का पाउडर डाले। अगर आप ग्रेवी क्रीमी करना चाहते हैं तो आप क्रीम डाल सकते है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neetu Maheshwari
Jun-22-2017
Neetu Maheshwari   Jun-22-2017

It's very healthy

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर