होम / रेसपीज़ / Paneer shimlamirchh( red ,green aur white gravy main)

Photo of Paneer shimlamirchh( red  ,green  aur white gravy main) by Zulekha Bose at BetterButter
820
3
0.0(1)
0

Paneer shimlamirchh( red ,green aur white gravy main)

May-14-2017
Zulekha Bose
300 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Paneer shimlamirchh( red ,green aur white gravy main) रेसपी के बारे में

यह रेसिपी बहुत ही सरल, सुंदर और स्वादिष्ट है, यह रेसिपी उत्तर और दक्षिण भारतीय स्वाद का मिश्रण है |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 300 ग्राम पनीर
  2. 1 बड़ी शिमलामिर्च
  3. खड़े मसाले -
  4. 1 तेज पत्ता
  5. 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  6. 1/2 इन्च दालचीनी का
  7. 2-3 कालीमिर्च
  8. सूखे पिसे मसाले -
  9. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  10. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. 1 चम्मच धनिया पाउडर
  12. 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  13. 1/2छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  14. 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  15. नमक स्वादानुसार
  16. लाल,हरा और सफेद पेस्ट के मिश्रण की सामग्री -
  17. 2 लाल टमाटर
  18. 1/2 कप हरा धनिया
  19. 4 हरि मिर्च
  20. 1/2 कप नारियल कसा हुआ
  21. 1 प्याज कटी हुई
  22. 4 बड़े चम्मच गाढा दही
  23. बाकी की सामग्री -
  24. 1 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
  25. 3 बड़े चम्मच तेल और मक्खन बराबर मात्रा में
  26. 1 छोटा चम्मच शहद(अॉप्शनल है)
  27. तड़के के लिए -
  28. 1 छोटा चम्मच तेल
  29. 2 कश्मीरी लाल मिर्च
  30. 5-6 काजू

निर्देश

  1. सारी सब्जियों को अच्छे से धो लें |
  2. शिमलामिर्च को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए
  3. प्याज को बारीक काट लें |
  4. टमाटर को चार बराबर हिस्सों में काट लें l
  5. पनीर को 2 इन्च के चौकोर टुकड़ों में काट लें |
  6. एक मिक्सी का जा़र लेकर उसमें लाल,हरा और सफेद पेस्ट बनाने की सारी सामग्री डाल कर ढक्कन लगाकर अच्छे से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें |
  7. अब गैस पर कड़ाई में एक चम्मच तेल गरम कर लें |
  8. कटी शिमलामिर्च डालकर तेज आंच मे फ्राइ (सौते) करके अलग रख लें |
  9. एक दूसरी कड़ाई में 3 बडे़ चम्मच तेल गरम कर लें
  10. अब सारे खड़े मसाले डालकर खुशबू आने तक भून लें |
  11. अब कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल लें
  12. सारे सूखे पाउडर मसाले डालकर खुशबू आने तक भून लें ,आवश्यकता अनुसार एक चम्मच पानी मिला लें ऐसा करने से मसाले जलेंगे नही
  13. अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट तक कलछी चला कर भून लें |
  14. अब लाल, हरा और सफेद पेस्ट मिलाकर 2मिनट तक तेज आंच में भून लें, 2 मिनट बाद आंच मध्यम कर लें |
  15. मसाले को तब तक पकाए जब तक कड़ाई के किनारों में तेल न दिखने लगे |
  16. अब फ्राइ किए गए शिमलामिर्च डालकर कलछी से मिला लें |
  17. इसके बाद कटे हुए पनीर भी डाल दें |
  18. दो मिनट तक पकाकर 1/2कप पानी मिला लें ,आप चाहें तो शहद भी मिला सकते हैं यह जरूरी नहीं है |
  19. एक उबाल आने तक ढककर पका लें ,आंच बंद कर दें |
  20. अब एक दूसरे पैन में तड़के के लिए तेज आंच में तेल गरम करेंगे इसमें डालें साबूत कश्मीरी लाल मिर्च और काजु डाले।
  21. इस तड़के को तैयार पनीर और शिमलामिर्च की सब्जी में डाल दें |
  22. हरी धनिया से सजाकर गरमागरम कुलचा, चपाती, बटर नान या ज़ीरा चावल के साथ इसे परोसें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bindiya Sharma
May-31-2017
Bindiya Sharma   May-31-2017

very well explained recipe!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर