होम / रेसपीज़ / पेसारत्तू डोसा

Photo of Pesarattu dosa by Durgesh Srivastava at BetterButter
898
3
0.0(0)
0

पेसारत्तू डोसा

May-23-2017
Durgesh Srivastava
415 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पेसारत्तू डोसा रेसपी के बारे में

दक्षिण भारतीय पकवान

रेसपी टैग

  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. साबुत हरी मूँगदाल १ और १/२ कप
  2. चावल का आटा ३/४ कप
  3. अदरक पेस्ट १ टेबलस्पून
  4. हरी मिर्च पेस्ट १ टेबलस्पून
  5. नमक स्वादानुसार
  6. भरने के लिए:-
  7. बडा प्याज २ छोटे टुकड़ों मे कटा हुआ
  8. टमाटर छोटे टुकडो मे कटे हुए २
  9. हरी मिर्च महीन कटी हुई ४
  10. तेल जरूरत के अनुसार
  11. या
  12. आलू की फिलिंग करना हो तो:-
  13. आलू १० उबले हुए छीले हुए
  14. प्याज महीन कटी हुई १
  15. राई १ टेबलस्पून
  16. हरी मिर्च लम्बी २ भाग मे कटी हुई २
  17. करी पत्ता १०
  18. हींग १/४ टीस्पून
  19. अदरक घिसा हुआ १ टीस्पून
  20. लाल मिर्च पाउडर १/२ टीस्पून
  21. गरम मसाला १/२ टीस्पून
  22. हल्दी पाउडर १ टीस्पून
  23. तेल आलू फ्राई करने के लिए
  24. नमक स्वादानुसार
  25. साँभर के लिए
  26. अरहर दाल १/२ कप उबली हुई
  27. साँभर पाउडर १ टेबलस्पून
  28. टमाटर कटे हुए
  29. सूखी लाल मिर्च साबुत २
  30. राई १ टीस्पून
  31. करी पत्ता ६
  32. हींग १/४ टीस्पून
  33. नमक स्वादानुसार
  34. इमली का पानी १/२ कप
  35. नारियल चटनी के लिए
  36. कच्चा नारियल कटा हुआ १ कप
  37. दही ताजा १/२ कप
  38. हरी मिर्च १
  39. लहसुन कलियाँ ४
  40. पानी
  41. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. साबुत मूँग दाल को ५ घंटो के लिए पानी मे भिगोएँ।
  2. इसका पेस्ट बना लें।
  3. इसमे चावल आटा, हरी मिर्च ,अदरक का पेस्ट मिलाएँ।
  4. नमक मिलाएं।
  5. अच्छी तरह मिक्स करें।
  6. डोसा बनाने के लिए उतना ही पानी मिलाएं जितना जरूरी है।
  7. महीन कटे हुए प्याज और हरी मिर्च को १ टीस्पून तेल गरम करके तेज आँच पर फ्राई करें।
  8. अलग रखे।
  9. साभँर के लिए एक पैन मे तेल गरम करें।
  10. राई ,हींग, लाल मिर्च ,करी पत्ता डालकर फ्राई करें।
  11. हल्दी पाउडर डाले।
  12. इच्छा अनुसार लाल मिर्च पाउडर डालें।
  13. अब कटे हुए टमाटर ,साभँर पाउडर और नमक डालकर ढक दे।
  14. आँच मीडियम ही रखें।
  15. थोडा मुलायम होने पर उबली हुई दाल डालकर पकाएँ।
  16. इमली का पानी डालें।
  17. ५ मिनट के लिये पकाएं।
  18. अलग रखें।
  19. चटनी बनाने के लिए दही, नारियल, लहसुन, हरी मिर्च नमक ले।
  20. इन सभी को एक साथ पीस ले।
  21. पीसते समय पानी की जरूरत हो तो मिलाएं।
  22. ऊपर से राई करी पत्ता से तड़का लगाएँ
  23. एक कडाही मे १ टेबलस्पून तेल गरम करे।
  24. हरी मिर्च, राई,करी पत्ता डाले, चटकाएं।
  25. प्याज डालकर सभी पिसे मसाले डाले।
  26. उबले आलू डाले।
  27. तेज आँच पर भुने।
  28. अलग रखे
  29. अब एक नॉन स्टिक पैन गरम करे।
  30. हल्का तेल लगाएं।
  31. उसे किसी पेपर नैपकिन से पोंछ दे।
  32. किसी गोल चम्मच से डोसा बैटर बराबरी से फैलाएं।
  33. आँच धीमी कर दे।
  34. करारा होने पर आलू फिलिंग या प्याज फिलिंग रखे।
  35. मोडें और गरम साँभर और चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर