होम / रेसपीज़ / झटपट सूजी,मटर और तिल के अप्पे/पनियारम/पड्डू

Photo of Jhatpat sooji matar aur til ke appe/paniyaram/paddu by Zulekha Bose at BetterButter
2876
2
0.0(0)
0

झटपट सूजी,मटर और तिल के अप्पे/पनियारम/पड्डू

May-27-2017
Zulekha Bose
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

झटपट सूजी,मटर और तिल के अप्पे/पनियारम/पड्डू रेसपी के बारे में

यह रेसिपी बहुत ही जल्दी बनती है बच्चों को नाश्ते और टिफिन में बहुत ही अच्छी लगती है शाम के समय चाय के साथ भी इसका लुत्फ़ उठाया जा सकता है|

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • दक्षिण भारतीय
  • नाश्ता और ब्रंच
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 1 कप सूजी(बॉम्बे रवा )
  2. 1 कप दही
  3. 3-4टेबल स्पून पानी (जरूरत अनुसार)
  4. 1 छोटी चम्मच य नमक स्वादानुसार
  5. 1/4 छोटी चम्मच खाने का सोडा
  6. 1/2 कप उबले मटर
  7. तड़के के लिए -
  8. 1 बड़ा प्याज कटा हुआ 
  9. 3-4 हरी मिर्च बीज निकालकर कटी हुई
  10. हरी धनिया कटी हुई
  11. 1बड़ी चम्मच चना दाल और उरद दाल
  12. 1 छोटी चम्मच राई
  13. 1 चुटकी ही़ग
  14. 8-10 कटे करी पत्ते
  15. 1 बडा चम्मच तेल +2 बड़े चम्मच चम्मच चिकना करने के लिए
  16. 1 बड़ा चम्मच भुने सफेद तिल

निर्देश

  1. एक बड़े और गहरे बर्तन में दही और सूजी मिला लें
  2. १-२ चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें ध्यान रहे एक भी गुल्थी नहीं होनी चाहिए |
  3. स्वादानुसार नमक,सोडा,उबले मटर ,कटी हरी मिर्चबीज रहित,कटी हरी धनिया डालकर अच्छे से चमचे से मिला लें |
  4. अप्पे के मिश्रण को पाँच मिनट के लिए आराम करने के लिए साइड में रख दें |
  5. तड़के के बर्तन में एक चम्मच तेल डालकर तेज आँच में चुल्हे पर गरम कर लें, आंच मध्यम कर तेल में दाल डालकर सुनहरा भून लें |
  6. फिर राई, करी पत्ता तेल मे डालकर चटकने दे |
  7. अब कटी प्याज ,एक चुटकी नमक डालकर हल्का नरम होने तक भून लें |
  8. तड़के को अप्पे के मिश्रण में डाल दें |
  9. मिसरण न ज्यादा सूखा न ज्यादा गीला होना चाहिए |
  10. अप्पे का नॉनस्टिक बर्तन चुल्हे पर गरम होने को रख दें, अप्पे के खानों को तेल से चिकना कर लें |
  11. अप्पे का बर्तन गरम होने के बाद आंच को मध्यम कर लें |
  12. अप्पे के हर खाने में एक बड़ा चम्मच मिश्रण डाल दें,उपर से भुने सफेद तिल छिड़क लें |
  13. ढककर ३ मिनट के लिए धीमी आंच में पका लें |
  14. ढक्कन हटा कर हर अप्पे के ऊपर थोड़ा तेल चम्मच से डाल लें |
  15. अप्पे दो मिनट तक और पकाए फिर चम्मच की सहायता से पलट लें |
  16. अब अप्पे पककर नीचे से करारे और सुनहरे हो जाएंगे |
  17. अप्पे दूसरी तरफ से भी दो मिनट के लिए पका लीजिए |
  18. गरमागरम मटर और तिल के अप्पे टमाटर और लाल मिर्च की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर