होम / रेसपीज़ / ताजा अंजीर लीची हनी के साथ- नट्स श्रीखंड

Photo of Fresh Figs with Lychee Honey - Nut Shrikhand by Madhuli Ajay at BetterButter
1698
40
4.0(0)
0

ताजा अंजीर लीची हनी के साथ- नट्स श्रीखंड

Nov-05-2015
Madhuli Ajay
0 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • त्योहारी
  • फ्यूज़न
  • ब्लेंडिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 7-8 ताजा पके अंजीर
  2. 1/2 कप घर पर बनी दही
  3. 2 टेबलस्पून लीची शहद (या साधारण शहद)+ 1 टेबलस्पून छिड़कने के लिए
  4. 2-3 टेबलस्पून मिश्रित नट्स से बनी चिक्की (या कोई भी नट ब्रिटल)
  5. चुटकी पर घसे हुए जायफल का चूर्ण

निर्देश

  1. दही में 2 टेबलस्पून शहद और जायफल चूर्ण डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे छन्नी से छानें ताकि इसमें गांठे ना रह जाएं। एक बार और मिलाएं और 1 घंटे या जब ये इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाए तब तक फ्रीज में रखें।
  2. अंजीर को धोकर सुखा लें और उसके तने काट दें। अब हर अंजीर को ऊपर से तिरछी दिशा में काटें और 3/4 भाग तक ही काटें(पूरा नीचे तक ना काटें)। ऊपर से त्रिकोणिय हिस्से निकाल लें। जैसा यहां चित्र में दिखाया गया है।
  3. अब इन्हें परोसे जाने वाले प्लेट्स में रख दें।
  4. चिक्की को तोड़कर ठंडे हनी श्रीखंड में मिलाएं। इस मिश्रण को चम्मच से काट कर रखे अंजीर में ऊपर भरें।
  5. अब भरे हुए अंजीर पर ऊपर से थोड़ा शहद और चिक्की के टुकड़े छिड़कें।
  6. इसे तुरंत परोसें या 30 मिनट तक फ्रीज में रखने के बाद परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर