होम / रेसपीज़ / आंध्र प्रदेश रीजनल थाली

Photo of Andhra pradesh regional thali by hema khanna at BetterButter
3004
2
0.0(0)
0

आंध्र प्रदेश रीजनल थाली

May-28-2017
hema khanna
30 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आंध्र प्रदेश रीजनल थाली रेसपी के बारे में

पेश है आंध्र थाली इसमे पुनुगुलु, पुलियोधरा, टोमेटो पप्पू, कैरट वेपपुडु, बैनडाकाया वेपपुडु, गुथी वैंकया कूड़ा, बोब्बतलु, पोली बुरेलु, सुन्नउंडलु, प्लेन राइस, प्लेन कर्ड, गुलाब जामुन, और केला है मील के बाद आंध्र के लोग केला खाते है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आंध्र प्रदेश
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सुन्नउंडलु की सामग्री-
  2. उरद दाल 1 कप
  3. भूरा 1/2 कप
  4. घी 1/4कप, पिघला हुआ
  5. इलाइची, पिंच
  6. कैरट वेपपुडु की सामग्री-
  7. गाजर, 2 बड़ी कटी हुई
  8. हींग, पिंच
  9. लाल मिर्च 2
  10. उड़द दाल, 1 चम्मच
  11. हल्दी 1/4 चम्मच
  12. राई, 1/4 चम्मच
  13. जीरा 1/4 चम्मच
  14. अदरक लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच
  15. कड़ी पत्ता
  16. नारियल घिसा हुआ 2-3 चम्मच
  17. नमक
  18. तेल 1 चम्मच
  19. बोब्बतलु की सामग्री-
  20. चना दाल 1 कप
  21. घिसा गुड़ 1 कप
  22. नारियल घिसा, 1/4 कप
  23. इलाइची पिंच
  24. मैदा 1 1/2कप
  25. तेल
  26. हल्दी 1/4कप
  27. नमक स्वाद अनुसार
  28. पोली बुरेलु सामग्री-
  29. बचा हुआ पुरनम जो बोब्बतलु मे बचा।
  30. आटा 1/4कप
  31. मैदा 1/4 कप
  32. चावल का आटा 3 चम्मच
  33. हल्दी 1/4 चम्मच
  34. तेल फ्राई करने के लिए
  35. टोमेटो पप्पू सामग्री-
  36. तुअर दाल 1/2 कप
  37. टमाटर 1
  38. प्याज 1
  39. हरि मिर्च 2
  40. कड़ी पत्ता
  41. अदरक लहसुन पेस्ट 1/2चम्मच
  42. राई 1/2 चम्मच
  43. जीरा 1/2 चम्मच
  44. उरद दाल 1 चम्मच
  45. हींग पिंच
  46. हल्दी 1/4चम्मच
  47. सांभर पाउडर 1/2 चम्मच
  48. पानी 1 1/2 कप
  49. घी 2 चम्मच
  50. नमक स्वाद अनुसार

निर्देश

  1. सुन्नउंडलु बनाने की विधि- एक पैन मे उड़द दाल को सूखा भुने भूरा होने तक,अब इसे ग्राइंडर मे डाल दे और ठंडा होते ही भून ले इलाइची डाल कर अब इसमें बूरा और घी डाले और मिक्स करे। अब इसके लड्डू बना दे। सुन्नउंडलु तैयार है।
  2. कैरट वेपपुडु की विधि- पैन मे तेल गरम करे फिर जीरा और राई डाले। अब उरद दाल, लाल मिर्च, हींग डाले और चलाये। अब करी पत्ता , अदरक लहसुन पेस्ट और गाजर डाले और गैस धीमी कर के पकाये। पकाने के बाद हल्दी और नमक डालें और मिक्स करें। अब नारियल डाले और मिक्स करके गैस बंद करदे। तैयार हैं
  3. बोब्बतलु विधि- कुकर मे चना दाल को 2 सीटी के लिए पकाले। पानी निकाल कर ग्राइंड कर दे गुड़ नारियल और इलाइची मिला कर। अब इसके गोले बना ले आपका पुरनम तैयार है।
  4. अब मैदा, तेल, हल्दी और नमक ले और पानी डाल कर गूंध ले। ढक कर कुछ देर रख दे। अब इसके गोले बना कर बेले और पुरनम भर कर फिर बेले। अब पका लें और घी लगाकर खिलाये।
  5. पोली बुररेलु विधि- आटा, मैदा, चावल का आटा , हल्दी ले और पानी के साथ घोल ले। तेल गरम करें। पुरनम को इस घोल मे डूबा कर फ्राई कर दे। तैयार।
  6. टोमेटो पप्पू विधि- कुकर मे घी गरम करें फिर राई और जीरा डालें। अब उरद दाल और कड़ी पत्ता डाल कर पकाये। अब अदरक लहसुन पेस्ट, मिर्च और प्याज डाल कर पकाये। अब टमाटर डाल कर चलाये। अब तुअर दाल, हल्दी, सांभर पाउडर, नमक डाल कर 3 विस्सल के लिए पकाये। तैयार हैं टोमेटो पप्पू

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर