होम / रेसपीज़ / Besan ka dhokla

Photo of Besan ka dhokla by Durgesh Srivastava at BetterButter
1779
25
0.0(6)
0

Besan ka dhokla

Jun-01-2017
Durgesh Srivastava
25 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Besan ka dhokla रेसपी के बारे में

बिना प्याज लहसुन का स्नैक्स

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बेसन २+१/२ कप
  2. नमक १ टीस्पून
  3. बेकिंग पाउडर १ टीस्पून
  4. बेकिंग सोडा १ पिंच
  5. नींबू रस २ टेबलस्पून
  6. पानी २ गिलास या जरूरत के अनुसार
  7. चीनी २ टेबलस्पून
  8. करी पत्ती १०
  9. राई १ टीस्पून
  10. हरी मिर्च बीच से कटी हुई ४
  11. तेल १ टेबलस्पून
  12. हल्दी १/२ टीस्पून
  13. अदरक पेस्ट १ टीस्पून
  14. तेल १ चम्मच ग्रीसिंग के लिए
  15. धनिया पत्ती महीन कटी हुई १/४ कप

निर्देश

  1. बेसन छानकर उसमेे हल्दी, नमक,अदरक पेस्ट मिलाएं।
  2. पानी डालकर गाढा बैटर बनाएँ।
  3. १० मिनट के लिये रखें।
  4. जिससे गाँठ न पडे।
  5. चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं।
  6. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाएं।
  7. अब तेजी से बैटर को मिला लें।
  8. एक गहरे और फैले हुए बर्तन को ग्रीस करें।
  9. इडली स्टैंड या कूकर मे नीचे २ गिलास पानी डाले।
  10. एक जाली रखें।
  11. गैस पर रखे, गरम होते ही बैटर का बर्तन अन्दर रख दे।
  12. अगर कूकर मे बना रहे है तो सीटी हटा दे।
  13. या इडली स्टैंड का ढक्कन ढक दे।
  14. मीडियम फ्लेम पर ३० मिनट के लिए पकने दे।
  15. २ गिलास पानी मे नींबू का रस और चीनी मिलाएँ।
  16. अब पैन मे तेल गरम करें।
  17. राई डालकर तड़का दे।
  18. करी पत्ता डालकर ब्राउन करें।
  19. चीनी नींबू का पानी डालकर पकाएं।
  20. हरी मिर्च डालें, और १० मिनट तक पकाएं।
  21. उतारकर ठंडा करें।
  22. ३० मिनट बाद ढोकले मे चाकू डालकर चेक करें।
  23. अगर पक गया होगा तो चाकू क्लीन होगा।
  24. कच्चा हो तो दुबारा पका लें।
  25. निकालकर ठंडा करें।
  26. उलटकर प्लेट मे निकालें।
  27. मनचाहे आकार का काट ले।
  28. सिरप का आधा हिस्सा ढोकले के ऊपर डालें।
  29. धनिया पत्ती से गार्निश करें।
  30. आधा सिरप सर्व करते समय डालें।
  31. हरी चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (6)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sarita Verma
May-04-2018
Sarita Verma   May-04-2018

Neha Lòhàñï
Sep-19-2017
Neha Lòhàñï   Sep-19-2017

Nice...yr..new style of making dhokla..yummy..:smile::smile:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर