होम / रेसपीज़ / Stuffed okra ( bharva bhindi )

Photo of Stuffed okra ( bharva bhindi ) by Nidhi Seth at BetterButter
8579
55
0.0(3)
0

Stuffed okra ( bharva bhindi )

Jun-06-2017
Nidhi Seth
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ५०० ग्राम ओकरा / भिन्डी
  2. १/२ कप बेसन
  3. १/२ कप भुना और क्रश किया हुआ मूंगफली
  4. १ बड़ा चम्मच तिल
  5. ३ बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  6. १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  7. १ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  8. १/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  9. १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  10. १ बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
  11. १ चुटकी हींग
  12. १ छोटा चम्मच तेल भरवां मसाले के लिए
  13. १ बडा चम्मच तेल भिन्डी को पकाने के लिए
  14. नमक स्वाद अनुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले भिन्डी को अच्छे से धोकर उसके किसी साफ कपडे से पोछ कर सूखा लीजिये।
  2. अब भिन्डी का ऊपर और नीचे के हिस्से को काट कर अलग कर दीजिए, इसी प्रकार सभी भिन्डी को काट कर रख लीजिए।
  3. अब एक भिन्डी लीजिये ,और उसमें सावधानी पूर्वक बीच में एक चीरा लगाइये, ध्यान रहे भिन्डी अलग नहीं होनी चाहिए। इसी तरह सभी भिन्डी के बीच में एक चीरा लगा तैयार कर लीजिए।
  4. अब एक कड़ाई गरम कीजिये और बेसन को सुगंध आने तक सूखा भून लीजिये, गैस बंद कर दीजिए और बेसन को किसी कटोरे में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
  5. अब ऊपर बताये गये १ बड़ा चम्मच तेल के अतिरिक्त सभी मसाले और १ छोटा चम्मच तेल बेसन में डालेंगे और अच्छी तरह से मिला लेंगे, आपका भरावन तैयार है।
  6. अब इस तैयार मसाले को उंगलियों की सहायता से चीरा लगे हुए भिन्डी में बीच में अच्छे से मसालो को दबाते हुए भर लेंगे, इसी प्रकार सभी भिन्डी में मसाला भर कर तैयार कर लेंगे।
  7. अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करेंगे, और तैयार भिन्डी को डालकर ढक कर मध्यम आंच पर करीब ५ मिनट तक पका लेंगे। बीच में १ से २ बार भिन्डी को चला लेंगे। आपका भरवां भिन्डी तैयार है। दाल ,चावल, रोटी पराठा के साथ मजे लीजिये भरवां भिन्डी का।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Gitanjali Dey
Nov-27-2017
Gitanjali Dey   Nov-27-2017

Luv Kushal
Nov-02-2017
Luv Kushal   Nov-02-2017

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर