होम / रेसपीज़ / Rajasthani gatte ki subzi

Photo of Rajasthani gatte ki subzi by Sakshi Goswami at BetterButter
772
5
0.0(1)
0

Rajasthani gatte ki subzi

Jun-07-2017
Sakshi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • राजस्थानी
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १ कटोरी बेसन
  2. १कटोरी दही
  3. १/२ कटोरी ताजी मलाई
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. १ १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. २चम्मच धनिया पाउडर
  7. १/२ चम्मच हल्दी
  8. १/४ चम्मच राई, जीरा,सौंफ,हींग
  9. १सूखी लाल मिर्च साबुत
  10. १ चम्मच गरम मसाला
  11. २ चम्मच नारियल का बुरादा
  12. १ चम्मच कसूरी मेथी
  13. तेल या घी ३ बड़े चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले बेसन को एक बड़े बर्तन में ले , और नमक,१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर और जीरा चुटकी भर और दो चम्मच तेल डाल कर मिला ले।
  2. अब पानी की मदद से कड़ा आटा लगा ले।
  3. अब इस आटे से लंबी बेलनाकार आकृति के गट्टे बना ले।
  4. अब आंच में एक बर्तन में पानी को उबालने रख दे और उसमें य गट्टे डाल दे।
  5. जब गट्टे अच्छे से उबल जाए और ऊपर आ जाये पानी मे तो आंच बंद कर दे और किसी चलनी में छान लें।
  6. अब इनको मन चाहे आकर में काट ले।
  7. अब एक कड़ाई में घी गरम करे और राई,जीरा,सौंफ,हींग,और साबुत लाल मिर्च का भगार लगाए।
  8. अब इसमें कटे हुए गट्टे डाल कर सेक दे।
  9. अब दही में सब मसाले मिला कर अच्छे से फेंट लें और गट्टों में डाल दें।
  10. अब अच्छे से मिला ले और इसमें मलाई फेंट कर डाले।
  11. जरूरत लगे उतना पानी डाल दें जब उबाल आ जाये अच्छे से तब नारियल का बुरादा डाल दें।
  12. अब अच्छे से मध्यम आंच पर उबलने दे ५ से१० मिनट तक अब उसमे कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल कर ढक दे।
  13. तैयार है आपकी बिना प्याज लहसुन की गट्टे की सब्जी अब इसे पुलाव या चपाती के साथ खाएं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Jun-08-2017
Mani Kaur   Jun-08-2017

totally love the rajasthani cuisine...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर