होम / रेसपीज़ / Tiranga dhokla

Photo of Tiranga dhokla by Durgesh Srivastava at BetterButter
2933
1
0.0(1)
0

Tiranga dhokla

Jun-09-2017
Durgesh Srivastava
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सूजी २ कप
  2. दही ३/४ कप
  3. नमक १ पिंच
  4. ईनो साल्ट १ छोटा पैकेट
  5. पालक पेस्ट २ टेबलस्पून
  6. लाल मिर्च चटनी १ टेबलस्पून
  7. लाल रंग १/२ टीस्पून
  8. हरी चटनी १ टेबलस्पून
  9. टोमटो सॉस १ टेबलस्पून
  10. तेल १ टेबलस्पून
  11. १ टेबलस्पून तेल ग्रीसिंग के लिए
  12. तडके के लिए
  13. राई 1/2 टीस्पून
  14. हरी मिर्च २
  15. करी पत्ता १०
  16. तेल १ टेबलस्पून
  17. नींबू रस २ टेबलस्पून
  18. चीनी १ टेबलस्पून
  19. पानी जरूरत के अनुसार
  20. हरी मिर्च २, बीच से कटी हुई

निर्देश

  1. सूजी और दही को अच्छी तरह मिलाएं।
  2. १० मिनट के लिए रख दे।
  3. अब इसमे पानी, नमक,तेल मिलाएं।
  4. इसके तीन भाग करें।
  5. एक भाग मे पालक प्यूरी और हरी चटनी मिलाएं।
  6. दूसरे भाग मे लाल चटनी और सॉस मिलाएं।
  7. एक भाग सफेद रहने दे।
  8. अब तीनों मे थोडा थोडा ईनो मिलाएं।
  9. इडली स्टैंड मे या कूकर मे थोडा पानी डालकर गरम करें।
  10. होल वाली प्लेट रखें।
  11. एक गहरे बर्तन को ग्रीस करें।
  12. पहले हरा वाला भाग डालें।
  13. बर्तन को कुकर मे रखें।
  14. बिना सीटी का ढक्कन लगाएं।
  15. ५ मिनट तक पकाकर बन्द करें।
  16. अब इसके ऊपर सफेद बैटर डालें।
  17. फिर से ५ मिनट के लिये पकाएं।
  18. अब ऊपर से लाल बैटर डाले।
  19. ५ मिनट के लिए पकाएं।
  20. ठन्डा करें।
  21. एक पैन मे तेल डालकर गरम करे।
  22. राई चटकाए।
  23. हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर फ्राई करें।
  24. नींबू और पानी और चीनी का शरबत डाले।
  25. ५ मिनट उबालें।
  26. ढोकला पर डाले।
  27. काटकर सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Jun-09-2017
Anmol Batra   Jun-09-2017

delicious

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर