होम / रेसपीज़ / चिकन टिक्का पिज़्ज़ा नान

Photo of Chicken Tikka Pizza Naan by SIMRAN GUPTA at BetterButter
9712
186
4.7(0)
0

चिकन टिक्का पिज़्ज़ा नान

Nov-09-2015
SIMRAN GUPTA
0 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 बड़ा चम्मच पेस्टो(पास्ता के साथ परोसी जाने वाली चटनी)
  2. 2 नान (लहसुनी तेल के साथ)
  3. 2 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस या पेस्ट
  4. आधा प्याज रिंग्स में कटा हुआ
  5. टॉपिंग के लिए: 200 ग्राम भुना या टिक्का चिकन
  6. 2 मध्यम आकार के सेब बीज निकाले और स्लाइसेस कटे हुए
  7. 1 मध्यम आकार का प्याज स्लाइस किया हुआ
  8. 1 मध्यम आकार का प्याज बारिक कटा
  9. 1 फेनेल शेव्ड का छोटा बल्ब (ये सोया जाति का एक पौधा होता है)
  10. पार्सली की टहनी
  11. पनीर के क्यूब्स या 4-5 बड़ा चम्मच चेड्डर चीज़ घिसा हुआ
  12. 1 बड़ा चम्मच जैतुन तेल
  13. 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
  14. सजाने के लिए: पार्मेसन शेविंग्स (ये एक प्रकार का चीज़ होता है)
  15. ताजा हरा धनिया कटा हुआ या रॉकेट लीव्स
  16. छिड़कने के लिए जैतुन तेल

निर्देश

  1. एक कटोरे में पेस्टो और टमाटर सॉस को मिलाएं। 2 नान को किचन काउंटर पर रखें और उस पर लहसुनी तेल फैलाएं, फिर उन पर पेस्टो-टमाटर पेस्ट मिश्रण की पतली परत लगाएं।
  2. अब इन 2 नान को पहले से गर्म अवन में 5-8 मिनट तक गर्म करें। तब तक टॉपिंग के लिए बताई गई सारी सामग्रियां एकसाथ मिला लें। दो नान पर बराबर फैलाने के हिसाब से इनके हिस्से कर लें और फिर दोनों नान को अवन से निकालकर उन पर फैला दें।
  3. सबसे अंत में पनीर या चीज़ की परत लगाएं। इसके बाद दोनों नान को अवन में दोबारा 180 डि. से. पर 8-10 मिनट तक या अच्छे रंग का होने और पक जाने तक बेक करें।
  4. तैयार हो जाने पर नान को बाहर निकालएं और कटा धनिया या रॉकेट लीव्स, पार्मेसन शेविंग्स और जैतुन तेल छिड़कें और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर