होम / रेसपीज़ / Honey Chilly Potato

Photo of Honey Chilly Potato by Honey Lalwani at BetterButter
1168
32
0.0(8)
0

Honey Chilly Potato

Jun-23-2017
Honey Lalwani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Honey Chilly Potato रेसपी के बारे में

यह नॉर्थ इंडिया की बहुत ही मशहूर डिश है, जो बच्चों बड़ो सभी को बहुत पसंद आती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • स्टर फ्राई
  • उबलना
  • तलना
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 4-5 बड़े आलू
  2. 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
  3. 1/4 कप मैदा
  4. स्वाद अनुसार नमक
  5. 1 छोटी चम्मच तेल
  6. तेल तलने के लिए
  7. जरूरत अनुसार पानी
  8. सॉस के लिए
  9. अदरक 1 चम्मच कसा हुआ
  10. 1 बारीक कटा छोटा प्याज
  11. 1 लंबे टुकड़ो में कटी शिमला मिर्च
  12. 2 लंबे टुकड़ो में कटी हरी मिर्च
  13. 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  14. 1 बड़ा चम्मच तेल
  15. नमक स्वादानुसार
  16. कालीमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  17. चिल्ली फलैक्स 1/2 चम्मच
  18. चीनी 1 छोटी चम्मच
  19. सिरका 1 चम्मच
  20. टमाटर सॉस 2 बड़े चम्मच
  21. ग्रीन चीली सॉस 1 बड़ा चम्मच
  22. हल्की सोया सॉस 1/2 चम्मच
  23. लाल मिर्ची की सॉस 1 बड़ा चम्मच
  24. शहद 2 चम्मच
  25. कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच
  26. हरा प्याज 2 बारीक कटा (सिर्फ हरा हिस्सा)

निर्देश

  1. एक कटोरे में मैदा, कॉर्नफ्लोर, 1 चम्मच तेल, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करे।
  2. आलू को लंबे टुकड़ो में काटे। (फ्रेंच फ्राइज के आकार में)
  3. नमक डालें हुए उबलते पानी मे 2 मिनट के लिए उबाले।
  4. बाहर निकाले और बर्फ के पानी मे डाल दे।
  5. 10 मिनट बाद पानी से निकाले और सूखे कपड़े से पोंछ दे।
  6. आलू को तैयार किये हुए मैदे के मिश्रण में मिलाये।
  7. इन आलू को हम 2 बार फ्राई करेंगे। मतलब एक बार 2-3 मिनट के लिए तलेंगे। फिर बाहर निकाल लेंगे। दुबारा से तेल गरम होने पर 4-5 मिनट तक या सुनहरे भूरे और कुरकुरे होने तक तले।
  8. सॉस बनाने के लिए कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करेंगें।
  9. गरम तेल में तिल और कसा हुआ अदरक डालेंगे।
  10. अब कटा हुआ प्याज और हरीमिर्च मिर्च डालेंगे, और 2 मिनट पकाये।
  11. अब शिमला मिर्च मिलाये और 1 मिनट पकाये।
  12. अब टमाटर सॉस, हरीमिर्च सॉस और लालमिर्च सॉस मिलाये।
  13. सोया सॉस, चीनी, सिरका, कालीमिर्च, चिल्लीफ़्लैक्स मिलाये और मिक्स करें।
  14. एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 2 चम्मच पानी डाल कर घोल बनाये।
  15. कॉर्नफ्लोर का घोल सॉस में मिलाये। और अच्छे से मिक्स करें।
  16. शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। आपकी सॉस तैयार है।
  17. तैयार सॉस में तलेें हुए आलू मिलाये। और अच्छे से मिक्स करें।
  18. आपके हनी चिल्ली पोटैटो तैयार है। सर्व करते समय तिल छिड़के और हरे प्याज के पत्तो से सजाएं।

रीव्यूज़ (8)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sukhmani Bedi
Feb-12-2018
Sukhmani Bedi   Feb-12-2018

Amazing!

Suman Singh
Feb-12-2018
Suman Singh   Feb-12-2018

NYC rcp

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर