होम / रेसपीज़ / Truffle Pudding Cake

Photo of Truffle Pudding Cake by Honey Lalwani at BetterButter
1527
7
0.0(1)
0

Truffle Pudding Cake

Jun-27-2017
Honey Lalwani
360 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. चॉकलेट केक के लिए
  2. मैदा 1 कप
  3. चीनी 1/2 कप (आप चाहे तो बड़ा सकते हैं)
  4. बेकिंग पाउडर आधा छोटी चम्मच
  5. बेकिंग सोडा 1/4 छोटी चम्मच
  6. नमक 1 चुटकी
  7. कोको पाउडर 3 टेबलस्पून
  8. छाछ या मट्ठा 1 कप
  9. तेल 1/4 कप
  10. वनीला एसेंस 1 छोटी चम्मच
  11. कस्टर्ड के लिए
  12. आधा लीटर दूध
  13. 4 टेबलस्पून वैनिला फ्लेवर्ड कस्टर्ड पाउडर
  14. 4 टेबल्सपून चीनी
  15. जैली के लिए
  16. 4 कप पानी
  17. 1-1/2 चम्मच अगरगर
  18. 2-3 बून्द लाल रंग
  19. 1/2 चम्मच स्ट्रॉबेरी या रसबेरी एसेंस
  20. 4 चम्मच चीनी

निर्देश

  1. सबसे पहले हमें चॉकलेट केक बनाना है , उसके लिए ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करे।
  2. उसके बाद एक 7 इंच का केक टिन लेंगे जिसका तला अलग होता हो, उसे मक्खन या तेल लगा कर चिकना करे। उस पर बटर पेपर लगाए और थोड़ा सा मैदा छिडक दे।
  3. अब मैदा में कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल कर 3 बार छान कर अलग रखे।
  4. एक बड़े बर्तन में तेल और चीनी डाल कर एक सार होने तक फेटे। इसमे छाछ मिलाये और फेटे, वनीला एसेंस मिलाये।
  5. इसमे धीरे धीरे करके मैदा वाला मिश्रण डाले और मिक्स करें।
  6. तैयार घोल को केक टिन में डाले और पहले से गरम ओवन में 30-35 मिनट के लिए बेक करे।
  7. टूथपिक डालकर चेक करे, अगर साफ निकले तो आपका केक तैयार है।
  8. केक को बिल्कुल ठंडा होने दे।
  9. केक टिन से निकाल ले, और नीचे लगा बटर पेपर हटा दे।
  10. केक के पूरा ठंडा हो जाने पर उसे वापस केक टिन में डाले।
  11. इस बीच हमे कस्टर्ड तैयार करना है।
  12. कस्टर्ड बनाने के लिए आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर घोल तैयार करे।
  13. बाकी बचे दूध को उबलने रखे।
  14. जैसे ही दूध में उबाल आने लगे गैस धीमा करे और कस्टर्ड वाला घोल डाल कर लगातार मिलाते हुये चलाये।
  15. चीनी डाले और घुलने तक मिलाते रहे।
  16. कस्टर्ड गाढ़ा होने लगेगा, गैस बंद करदे और कस्टर्ड ठंडा होंने दे।
  17. जब कस्टर्ड कमरे के तापमान पर आ जाये तब उसे केक पर डाले, ध्यान रखे केक टिन पूरा नही भरना है।
  18. केक और कस्टर्ड को रात भर फ्रिज में सेट होने रखे।
  19. जब कस्टर्ड सेट हो जाये तब हम जैली बनाएंगे।
  20. जैली बनाने के लिए- 3 कप पानी गर्म होने रखे।
  21. पानी मे उबाल आने पर उसे 2 मिनट ठंडा होने दे।
  22. पानी मे 4 चम्मच पीसी चीनी, 2-3 बूंदे लाल रंग, स्ट्राबेरी एसेंस और अगर- अगर मिलाये औऱ चीनी घुलने तक लगातार मिक्स करें।
  23. 5 मिनट तक मिक्स करते हुए जेली को ठंडा करेंगे।
  24. तैयार जैली वाले पानी को सेट कस्टर्ड पर डाले। और कमरे के तापमान पर पूरी तरह से जमने दे।
  25. जब जैली पूरी तरह से जम जाए तब उस पसर मनचाही टॉपिंग डाले और फ्रीजर में 1 घंटे के लिए रख दे।
  26. तैयार ट्रफल को टिन से बाहर निकालने के लिए केक टिन के अंदर किनारो पर बड़ी ही सावधानी से चाकू घुमाये।
  27. और नीचे से अलग होने वाली प्लेट को ऊपर धकेले।
  28. आपका ट्रफल सर्व करने को तैयार है। प्लेट पर रखे और काटकर सर्व करे

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Geetanjali Khanna
Jun-30-2017
Geetanjali Khanna   Jun-30-2017

Amazing cake..

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर