होम / रेसपीज़ / Mix fruit cake

Photo of Mix fruit cake by Parul Jain at BetterButter
3619
8
0.0(3)
0

Mix fruit cake

Jun-28-2017
Parul Jain
15 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • ब्रिटिश
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. मैदा - २ कप
  2. मलाई - १ कप
  3. पिसी चीनी -१ कप
  4. बेकिंग पाउडर - १ छोटा चम्मच
  5. बेकिंग सोडा -१ छोटा चम्मच
  6. मिल्क मेड - ४ बडे चम्मच
  7. दूध - आवश्यकता अनुसार लगभग १/२ कप
  8. वनीला एसेंस - २ चम्मच
  9. टिन चुपडने के लिए तेल
  10. डिब्बा बंद फल - १ छोटा टिन
  11. मिक्स​ फ्रूट जूस - १/२ कप
  12. मीठी व्हीप्ड क्रीम - ५०० ग्राम
  13. लाल खाने का रंग
  14. सजाने के लिए चैरी , स्ट्राबेरी स्प्रीकल , सिल्वर व रंगीन मीठी गोलियां आदि

निर्देश

  1. सर्वप्रथम एक बर्तन में पिसी चीनी व मलाई डालकर फेंट लें।
  2. फेंटकर १० मिनट के लिए रख दें इसी बीच मैदा में बेकिंग पाउडर व सोड़ा मिलाकर अच्छे से छान लें
  3. १० मिनट बाद मीठी मलाई में वनीला एसेंस व मिल्कमेड मिलाएं , अवन को १८० डिग्री पर प्रीहीट करने रख दें।
  4. हल्के हाथ से मिलाएं अब इस घोल में थोड़ा थोड़ा मैदा व थोड़ा थोड़ा दूध मिलाते जाये।
  5. इस तरह से पकौड़ी के जैसा घोल बना लें
  6. अब इस घोल को तेल लगाये हुए गोल केक टिन में पलट दें।
  7. अब प्रीहिटिड अवन में १८० डिग्री पर ३० से ४० मिनट के लिए बेक करें। जब केक उपर से सुनहरा हो जाये तो एक टूथ पिक डालकर चैक करें यदि टूथ पिक साफ निकले इसका मतलब है कि केक तैयार है।
  8. अब इस केक को पूरी तरह से ठंडा होने पर चाकू की सहायता से टिन में से पलट कर निकाल लें।
  9. आप देख सकते है कि केक कितना स्पौंजी बना है।
  10. अब इस केक को बीच में से २ हिस्सों में विभाजित करें।
  11. अब एक हिस्से को प्लेट में सैट करे टूथ पिक से पूरे केक में छेद कर लें ताकि फ्रूट जूस अंदर जा सके।
  12. अब पूरे केक पर चम्मच की सहायता से फ्रूट जूस डाल कर केक को सोक करें। केक पर बारीक कटे डिब्बा बंद फलों की परत लगाएं। क्रीम में १ चम्मच वनीला एसेंस मिलाकर फेंट लें। अब इस पर मीठी व्हीप्ड क्रीम की मोटी परत एकसार लगाये।
  13. क्रीम को चाकू की सहायता से एकसार कर लें।
  14. अब इस पर केक काटा दूसरा हिस्सा रखें।
  15. अब इस पर भी मिक्स फ्रूट जूस डाल कर केक को सोक करें। अब इस पर भी क्रीम की मोटी परत एकसार लगाये
  16. चाकू की सहायता से पूरे केक पर क्रीम लगा लें।
  17. अब थोड़ी क्रीम में लाल रंग मिला लें। १ पाइपिग बैग में गुलाबी क्रीम व १ में सफेद क्रीम भरकर केक ​की सजावट शुरू करें।
  18. स्टार नोज़ल लगाकर केक पर डिजाइन बनाते जाये।
  19. गुलाबी क्रीम में थोड़ा थोड़ा लाल रंग मिलाते जाये और शेड देते जाये।
  20. पूरे केक को इसी तरह शेड देते हुए कवर कर दें। केक के उपर गोलाई में चारों तरफ चैरी लगाये। सिल्वर मीठी गोलियां लगाये।
  21. केक के बीच में स्ट्राबेरी का फूल बनाकर लगाएं , रंगीन मीठी गोलियां डालें। इच्छा अनुसार सजाकर फ्रिज में ठंडा करके परोसें

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jigisha Jayshree
Dec-20-2017
Jigisha Jayshree   Dec-20-2017

parul gajjar
Jul-17-2017
parul gajjar   Jul-17-2017

Looking very nice

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर