होम / रेसपीज़ / Rose walnut cookies

Photo of Rose walnut cookies by Sanchita Agrawal Mittal at BetterButter
832
5
0.0(1)
0

Rose walnut cookies

Jun-28-2017
Sanchita Agrawal Mittal
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वैलेंटाइन्स डे
  • वेज
  • सामान्य
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैदा - 125 ग्राम (1 कप)
  2. पिसी हुई चीनी - 100 ग्राम ( 1/2 कप)
  3. मक्खन - 100 ग्राम (1/2 कप)
  4. बेकिंग पाउडर -  1 छोटी चम्मच
  5. रोज एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
  6. अखरोट (वालनट) - 1/4 कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
  7. नमक - 2 चुटकी

निर्देश

  1. सर्वप्रथम एक चौड़े बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ छान लीजिये।
  2. अब एक बर्तन में मक्खन , रोज़ एसेन्स और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जिससे मिश्रण थोड़ा फूल जाए।
  3. चीनी के इस मिश्रण में मैदा डाल कर अच्छे से मिलाइये।
  4. मैदा मिलाने के बाद अखरोट के टुकड़े डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
  5. कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
  6. बेकिंग ट्रे में घी लगा कर चिकना कीजिये।
  7. अब मिश्रण से थोड़ा ,एक छोटे नींबू के बराबर मिश्रण निकालिये , और हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये।
  8. थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कुकीज के बीच में एक इंच की जगह रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये।
  9. ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट पर गरम कीजिये।
  10. ट्रे में लगी हुई कुकीज को 15 मिनट के लिए बेक होने ओवन में रखिये।
  11. ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम सिकी दिख रही हैं तो उन्हें फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये।
  12. अब ये कुकीज भूरे रंग की हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने रख दीजिये।
  13. कुकीज़ ठंडी करें , खाऐं और खिलाएं और बची हुई कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दें।
  14. दो महिने तक ये खराब नहीं होंगी।
  15. जब भी आपका मन करे कुकीज कन्टेनर से निकालिये और चाय या कॉफ़ी के साथ खाइये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sunaina Saxena
Jun-30-2017
Sunaina Saxena   Jun-30-2017

Too Good!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर