होम / रेसपीज़ / Rose & Vannila Pink Beauty Cake

Photo of Rose & Vannila Pink Beauty Cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1671
8
0.0(1)
0

Rose & Vannila Pink Beauty Cake

Jul-02-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १ और १/२ कप मैदा
  2. १/२ कप पिसी चीनी
  3. १ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  4. १/२ टीस्पून बेकिंग सोडा
  5. १ चुटकी नमक
  6. ૪ चम्मच तेल
  7. १ टीस्पून वनीला एसेंस
  8. १ टीस्पुन नींबु का रस
  9. १ कप दूध
  10. केक को सोक करने कि सामग्री
  11. १/२ कप पानी
  12. १ चम्मच पीसी चीनी
  13. आइसिंग करने के लिये सामग्री
  14. १ कप व्हिपड क्रिम
  15. ३ चम्मच रोज सिरप
  16. २ चम्मच गुलकंद

निर्देश

  1. सर्व प्रथम कुकर को गरम होने रखे , अब एक बर्तन मे मेैदा,चीनी,बेकिंग सोडा,बेकिंग पाउडर व नमक मिला कर छान ले।
  2. अब एसेंस,तेल,दूध व नींबू का रस मिला कर फैंट ले।
  3. केक टिन मे बटर पेपर सेट करे।
  4. तैयार मिश्रण को टिन मे पलट दे।
  5. अब प्रीहीटेड कुकर मे स्टेंड रखे।
  6. स्टेंड के उपर टिन रखे।
  7. अब कुकर के ढक्कन कि रिंग व सीटी दोनो निकाल कर ढक्कन लगा दे।
  8. केक को ૪० मिनट तक बेक करे
  9. ૪० मिनट बाद टूथपिक से चेक करे, यदि टूथपिक साफ बाहर निकाले , मतलब केक बन चुका हे।
  10. अब केक को पूरी तरह से ठंडा होने दे।
  11. ठंडा होने के बाद एक प्लेट मे पलट दे।
  12. अब केक को केक की छुरी से ३ हिस्सो मे काट ले।
  13. अब सोक करने के लिये पानी व चीनी को एक कटोरी मे मिला ले।
  14. अब केक का सबसे निचला हिस्सा एक प्लेट मे रखे।
  15. अब ૪ चम्मच चीनी के पानी से सोाक करे।
  16. व्हिपड क्रिम को पीक्स आने तक बीट करे।
  17. अब सोक किये हुए हिस्से के उपर २ चम्मच क्रिम,१ओर१/२ चम्मच सिरप व १ चम्मच गुलकंद मिला कर अच्छे से फैला दे।
  18. अब केक का दुसरा हिस्सा उठा कर इसके उपर रखे।
  19. उपरोक्त विधि दोहराकर तीसरा हिस्सा रखे दे।
  20. अब क्रीम से केक को अच्छे से कवर कर ले।
  21. अब पाइपींग बेग मे नोजल सेट कर के क्रीम व रंग भरे।
  22. आपके पसंद के अनुसार डिजाइन बनाए।
  23. २ घंटे फ्रीज मे रख कर ठंडा ठंडा परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Jul-04-2017
Astha Gulati   Jul-04-2017

Woww.Looking awesome.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर