होम / रेसपीज़ / Mango Chocolate Cake

Photo of Mango Chocolate Cake by Neelam Barot at BetterButter
1050
10
0.0(1)
0

Mango Chocolate Cake

Jul-03-2017
Neelam Barot
20 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. सूजी १ कप
  2. आमरस १ कप
  3. गाढ़ी दही १/२ कप
  4. चीनी १ कप
  5. बेकिंग पाउडर १ छोटी चम्मच
  6. बेकिंग सोडा १/४ छोटी चम्मच
  7. वनीला एसेंस १/२ छोटी चम्मच
  8. तेल २ बड़े चम्मच
  9. आइसिंग के लिए :-
  10. व्हिपिंग क्रीम १ बाउल
  11. आइसिंग शुगर २ बड़े चम्मच
  12. पिगली हुई डार्क चॉकलेट ४ बड़े चम्मच
  13. ओरीओ बिस्किट का चूरा ४ बड़े चम्मच
  14. ऊपर से सजाने के लिए :-
  15. बड़े से पके हुए आम २
  16. अनारदाने ४ बड़े चम्मच

निर्देश

  1. एक बाउल ले उसमे चीनी दही तेल और आमरस डाले और मिला ले।
  2. अब उसमे वनीला ऐसेंस ,बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाले और अच्छे से मिला लें।
  3. अब बाउल में थोड़ा थोड़ा करके सूजी डाले और मिलाते जाए।
  4. केक का बेटर बनाले ओर इसे १० से १५ मिनिट के लिए ढक के रख ले।
  5. ओवन को १८० C डिग्री पर प्रीहीट करके रख ले।
  6. इस बीच आम के फूल बनाले।
  7. आम को छील लें और आम की पतली पतली स्लाइसेस बनाले स्लाइसर से।
  8. अब आम की स्लाइसेस को एक के ऊपर एक थोड़ी थोड़ी आए ऐसे लगाए ताके फोल्ड हो सके।
  9. अब इसे छुरी से धीरे धीरे फोल्ड करते जाए ओर पूरा रोल बनाले।
  10. रोल को बीच मे से कट करे तो एक रोल से दो फूल मिलेंगे।
  11. फूलो को बनके फ़्रीज में रख दे।
  12. अब केक टिन को ग्रीस करले ओर बेटर डाल के प्रीहीट ओवन में ३०-३५ मिनिट तक बेक करे।
  13. केक के बीच के हिस्से में टूथपिक या छुरी से चेक करले।
  14. केक को रेक पे ठंडा होने दे ताके आसानी से निकल जाए।
  15. तब तक आइसिंग बनाले :-
  16. एक बाउल में व्हिपिंग क्रीम ले उसमे पिगली हुई डार्क चॉकलेट डाले।
  17. अब उसमे आइसिंग शुगर डाले ओर अच्छे से ब्लेंडर से बीट करे ।
  18. जब क्रीम आइसिंग के लिए तैयार हो जाए तब उसमे ओरीओ का चूरा डाले और हल्के हाथों से मिला लें।
  19. अब केक को टिन से निकाल ले और ऊपर चॉकलेट ओरीओ क्रीम की आइसिंग करे ।
  20. ऊपर बीच मे आम के फूलों को सजाए और अनारदाने भी लगाए।
  21. मेंगो चोकोलेट केक तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tripti Bhatia
Jul-06-2017
Tripti Bhatia   Jul-06-2017

Very Beautiful!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर