होम / रेसपीज़ / Mini tower cake

Photo of Mini tower cake by Neelima Rani at BetterButter
1334
5
0.0(1)
0

Mini tower cake

Jul-04-2017
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mini tower cake रेसपी के बारे में

ये केक कम समय मे बनता है ,और बहुत स्वादिष्ट होता हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • ठंडा करना
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. मैरी गोल्ड डिजेस्टिव बिसकिट्स - ७.
  2. मक्खन पिघला हुआ - ४ चम्मच।
  3. कोको पाउडर - ३ चम्मच।
  4. पिसी हुई चीनी - ४-५ चम्मच या स्वादानुसार।
  5. कॉफ़ी पाउडर - १ चम्मच।
  6. पानी - १/२ कप।
  7. रंगीन जेम्स - १ छोटा पैकेट।

निर्देश

  1. पानी मे कॉफ़ी पाउडर और २ चम्मच चीनी डालकर घोले।
  2. पिघला हुआ मक्खन, कोको पाउडर और चीनी को अच्छे से मिलाये। अगर बेटर गाढा लगे तो थोड़ा दूध मिला सकते हैं।
  3. अब एक बिस्कुट ले, उसे कॉफ़ी मिले पानी मे डुबोये, एक प्लेट में रखे, उसपर थोड़ा कोको पाउडर वाला बेटर लगाये।
  4. ऐसे ही सारे बिस्किट करके टॉवर बना ले।
  5. आखिर में उसे कोको पाउडर वाले बेटर से अच्छे से ढक दे।
  6. फिर एलुमिनियम फॉयल से ढक कर फ्रीज़ में १ घंटे के लिए सैट होने के लिये रख दे।
  7. बाहर निकाल कर रंगीन जेम्स से सजा कर परोसे।
  8. ये केक बच्चों को बहुत पसंद आता हैं।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tripti Bhatia
Jul-06-2017
Tripti Bhatia   Jul-06-2017

so beautiful!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर