होम / रेसपीज़ / BANANA Walnut Chocolate Cake

Photo of BANANA Walnut Chocolate Cake by Honey Lalwani at BetterButter
3765
5
0.0(1)
0

BANANA Walnut Chocolate Cake

Jul-05-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 1-1/2 कप आटा
  2. 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  3. आधा टीस्पून बेकिंग सोडा
  4. 3 पके केले
  5. 3 टेबलस्पून कोको पाउडर
  6. 1 चुटकी नमक
  7. आधा कप तेल
  8. 1 कप गुनगुना पानी
  9. 1 कप चीनी
  10. 1 टीस्पून वैनिला एसेंस
  11. 1 टेबलस्पून सिरका
  12. 2 चम्मच अखरोट के टुकड़े
  13. 2 चम्मच चोको चिप्स
  14. चॉकलेट गनाश के लिए
  15. 1 कप डार्क चॉकलेट
  16. 1 कप फ्रेश क्रीम
  17. 8-10 चेरी
  18. 2 टेबलस्पून व्हिप्पिंग क्रीम

निर्देश

  1. ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए गर्म करने रखे।
  2. एक 8 इंच के केक टिन को मक्खन लगा कर चिकना करे और मैदा छिड़के , एक्स्ट्रा मैदा निकाल दे। और केक टिन एक तरफ रखे।
  3. गुनगुने पानी मे चीनी, तेल, वनीला एसेंस और विनेगर मिलाये, एक तरफ रखे।
  4. मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और नमक मिला कर 3 बार छाने। इसमे अखरोट और चोकोचिप्स मिलाये और एक तरफ रखे।
  5. एक बड़े कटोरे में केले डाल कर फोर्क की मदद से मैश करे।
  6. मसले हुए केलो को अच्छे से मिक्स करें औऱ पानी वाला मिश्रण मिलाये।
  7. सारे मिश्रण को फेटते हुए एकसार करें।
  8. अब तैयार गीले मिश्रण में मैदे वाला मिश्रण थोड़ा थोड़ा करके मिलाये, और कट न फोल्ड तकनीक से मिलाये।
  9. तैयार बेटर को केक टिन में डाले , और पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री पर 30-35 मिनट तक बेक करे।
  10. तैयार केक को वायर रेक पर ठंडा होने दे।
  11. केक पूरा ठंडा होने पर ही उसकी फ्रॉस्टिंग करे।
  12. गनाश बनाने के लिए फ्रेश क्रीम को नॉनस्टिक पैन में डालकर बुलबुले उठने तक गरम करे।
  13. जैसे ही बुलबुले उठने लगे गैस बंद करे और कटा हुआ चॉकलेट डाल कर अच्छे से चोकोलेट के घुलने तक मिक्स करें, आपका गनाश तैयार है।
  14. ठंडे किये हुए केक को 2 लेयर में काटे।
  15. पहली लेयर पर थोड़ा सा मीठा पानी डाल कर केक सोक करे।
  16. फिर केक पर 3-4 टेबलस्पून गनाश डाले।
  17. 8-10 कटी हुई चेरी डाले।
  18. दूसरी केक की लेयर लगाए , और इस पर भी मीठा पानी डाले और केक सोक करे।
  19. बचा हुआ गनाश डाले और अच्छे से फैलाये।
  20. अब एक पाइपिंग बैग में थोड़ी सी व्हिप्पिंग क्रीम भरे। और केक के ऊपर 8-10 लाइन बनाये।
  21. फिर एक टूथपिक की मदद से व्हिप्पिंग क्रीम की लाइन पर डिज़ाइन बनाये। केक के नीचे किनारो पर भी डिज़ाइन बनाये।
  22. चेरी और चॉकलेट स्टिक से सजाये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Jul-06-2017
Neha Dhingra   Jul-06-2017

I will surely try this.

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर