होम / रेसपीज़ / Rose suji pestry cookies

Photo of Rose suji pestry cookies  by Preeti Jaiswani at BetterButter
1933
6
0.0(1)
0

Rose suji pestry cookies

Jul-05-2017
Preeti Jaiswani
20 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बेकिंग

सामग्री सर्विंग: 2

  1. मैदा-3 1/2 कप
  2. सुजी-1 1/2 कप
  3. मक्खन -1/2 कप
  4. तेल-1/2 कप
  5. पीसी हुई शक्कर -2कप
  6. दही-1/2कप
  7. बेकिंग पाउडर -1छोटा चम्मच
  8. वेनिला एसेंस-1छोटा चम्मच
  9. शक्कर-1/2कप,पानी-1कप,आधा नींबु का रस (चाशनी के लिए)

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बर्तन मे एक कप पानी और आधा कप शक्कर डाले , ओर इसे उबलने दे, उबाल आने पर 5 से 7 मिनट तक मध्यम आँच पर उबलने दे।
  2. अब इसमे नींबू का रस डालकर घुमाये और गेैस बंद कर दे, तैयार चाशनी को एक तरफ रख दे।
  3. अब एक बर्तन मे पिघला हुआ मक्खन ,तेल,दही डाले ओर अच्छे से मिलाए।
  4. अब एक बर्तन मे सुजी ,मैदा व पीसी हुई शक्कर मिलाए।
  5. अब इसमे मक्खन ,तेल ओर दही वाला घोल डाले, ओर बेंकिग पाउडर ,वेनिला एसेंस भी डाले ओर नरम आटे जैसा गुंथ ले।
  6. अब इसे कपडे से ढक कर 20 मिनट तक रख दे। 20 मिनट बाद इसके गोले बनाये ओर बेलन से बेल ले, अब कुकीज कटर से गोल गोल काट ले।
  7. अब इन्हें किनारों से जोडते हुए रखे।
  8. अब हल्के हाथो से रोल करे
  9. अब रोल को चाकु की सहायता से बीच मे से काटकर दो भाग कर ले।अब एक थाली को तेल से चिकना करे ,और उसके उपर कटे हुए रोल रखे।
  10. अब किसी मोटे तले के बरतन मे नमक डालकर फैलाए ओर उसके उपर रिंग रखे।अब इसके उपर रोल वाली थाली रखे , अब धीमी आँच पर 40 मिनट तक सिकने दे।
  11. सिकने के बाद प्रत्येक कुकीज के उपर तैयार चाशनी के 2-2 छोटे चम्मच डाले, अब इसके उपर पीसी हुई शक्कर छिडके, चाय के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Jul-06-2017
Neha Dhingra   Jul-06-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर