होम / रेसपीज़ / रोज चॉकलेट केक

Photo of Rose Chocolate Cake by Honey Lalwani at BetterButter
4148
5
0.0(0)
0

रोज चॉकलेट केक

Jul-07-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रोज चॉकलेट केक रेसपी के बारे में

यह केक मेरा इनोवेशन है जो कि बहुत अच्छा साबित हुआ। इस केक में मैंने गुलाब की पत्तियों, गुलकंद और गुलाब के एसेंस का इस्तेमाल किया है। और चॉकलेट के साथ इसकी फ्रॉस्टिंग की है। वेलेंटाइन डे के लिए यह एक परफेक्ट केक है।

रेसपी टैग

  • वैलेंटाइन्स डे
  • बिना अंडे का
  • आसान
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 2 कप मैदा
  2. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  3. आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  4. 3/4 कप चीनी
  5. 1 कप मलाई
  6. 1 कप दूध
  7. 2 टेबलस्पून गुलकंद
  8. आधा चम्मच रोज एसेंस
  9. 2-3 बून्द गुलाबी रंग
  10. आधा कप गुलाब की ताजा पत्तियां
  11. चोकोलेट गनाश के लिए
  12. 1 कप डार्क चॉकलेट
  13. 1 कप फ्रेश क्रीम
  14. सजावट के लिए
  15. 2-3 टेबलस्पून व्हिपड क्रीम
  16. 2-3 बूँद लाल रंग

निर्देश

  1. सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर 10 के लिए गरम करने रखे।
  2. केक टिन को मक्खन लगा कर चिकना करे।
  3. मैदा में बेकिंग पाउडर , बेकिंग सोडा मिलाकर 3 बार छाने, गुलाब की पत्तियां मिलाये और एक तरफ रखे।
  4. एक बड़े बर्तन में मलाई और चीनी मिलाकर फेटे।
  5. इसमे गुलकंद, गुलाबी रंग, गुलाब एसेंस, और दूध मिलाकर फेटे।
  6. अब थोड़ा थोड़ा करके मैदा वाला मिश्रण मिलाकर घोल तैयार करे।
  7. तैयार घोल के केक टिन में डाले और 180 डिग्री पर 35 मिनट के लिए बेक करे।
  8. तैयार केक को 3-4 घंटे ठंडा होने दे।
  9. तब तक चॉकलेट गनाश बना ले।
  10. एक नॉनस्टिक पैन में क्रीम डाल कर बुलबुले उठने तक गरम करे।
  11. बुलबुले उठने पर गैस बंद करें और चोकोलेट मिला दे।
  12. चोकोलेट मिलाकर लगातार चॉकलेट घुलने तक मिक्स करें।
  13. आपका गनाश तैयार है। इसे कुछ देर ठंडा होने दे।
  14. केक को 2 या 3 लेयर में काटे।
  15. केक की पहली लेयर पर थोड़ा सा मीठा पानी डालकर सोक करे।
  16. थोड़ा सा गनाश फैलाये। और केक की दूसरी लेयर से ढक दे।
  17. केक की दूसरी लेयर को भी मीठे पानी से सोक करे।
  18. बचा हुआ गनाश फैलाये और प्लेन कर दे।
  19. थोड़ी सी व्हिपड क्रीम में लाल रंग मिलाये।
  20. एक पाइपिंग बैग में 5 दांतो वाला स्टार शेप का नोजल डाले, लाल क्रीम भरे, और केक पर गुलाब बनाये।
  21. सिल्वर बॉल्स से सजाये, आपका चॉकलेट रोज केक तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर