होम / रेसपीज़ / Thandai flavoured photo Cake

Photo of Thandai flavoured photo Cake by Honey Lalwani at BetterButter
4398
5
0.0(1)
0

Thandai flavoured photo Cake

Jul-08-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Thandai flavoured photo Cake रेसपी के बारे में

आजकल फ़ोटो केक बहुत ही ट्रेंड में है। तो मैंने मेरी भतीजी के जन्मदिन पर बनाया था लेकिन उसे कोई अलग फ्लेवर का खाना था जो कि काफी अलग हो। उसका जन्मदिन होली के आसपास ही था तो मैंने सोचा क्यों ना ठंडाई फ्लेवर का केक बनाया जाए। ठंडाई मेरे घर मे सभी को बहुत पसंद है तो एक्सपेरिमेंट किया और वो बहुत ही अच्छा बना। मेरी भतीजी को भी काफी पसंद आया। इसमे मैने ठंडाई को 2 तरह से इस्तेमाल किया है।

रेसपी टैग

  • होली
  • वेज
  • आसान
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. मैदा 1-1/2 कप
  2. बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
  3. बेकिंग सोडा आधा टीस्पून
  4. ठंडाई पाउडर 2 टेबलस्पून
  5. पीसी चीनी 3/4 कप
  6. 2 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क
  7. 1/4 कप मक्खन
  8. 1/4 कप तेल
  9. 1 कप दूध
  10. सजावट के लिए
  11. 2 कप व्हीपड क्रीम
  12. आधा कप दूध
  13. 1 टीस्पून ठंडाई पाउडर
  14. पिस्ता बादाम के टुकड़े आधा कप
  15. एडिबल फ़ोटो शीट
  16. 1 चम्मच जेल

निर्देश

  1. सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए गर्म करें।
  2. 8 इंच के केक टिन को मक्खन लगाकर चिकना करे, मैदा छिडके और एक तरफ रखे।
  3. मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाकर 3 बार छाने। ठंडाई पाउडर मिलाकर एक तरफ रखे।
  4. एक बड़े बर्तन में मक्खन और कंडेंस्ड मिल्क डाल कर फेटे।
  5. चीनी मिलाकर फेटे। आधा दूध मिलाकर फेटे।
  6. थोड़ा थोड़ा मैदा का मिश्रण डालते जाए और दूध मिलाते जाए। घोल तैयार करे।
  7. केक टिन में घोल डाले और 180 डिग्री पर पहले से गरम ओवन में 35-40 मिनट के लिए बेक करे।
  8. केक तैयार होने पर उसे 3-4 घंटे ठंडा होने दे।
  9. ठंडे दूध में ठंडाई पाउडर मिलाये, व्हिपड क्रीम में 2-3 बून्द पीला रंग मिलाये।
  10. केक को 2-3 लेयर में काटे।
  11. केक की पहली लेयर को ठंडाई वाले दूध से सोक करे।
  12. थोड़ी सी व्हिपड क्रीम फैलाये। पिस्ता बादाम फैलाये।
  13. केक की दूसरी लेयर से ढके।
  14. दूसरी केक की लेयर को भी ठंडाई वाले दूध से सोक करे।
  15. व्हिपड क्रीम से पूरी तरह से ढके। ऊपर से थोड़ी सी जेल फैलाये।
  16. अब एडिबल फ़ोटो शीट का पेपर हटाये और शीट को केक पर बड़ी ही सावधानी से लगाये।
  17. बची हुई क्रीम को पाइपिंग बैग में डाले और मनचाही डिज़ाइन बनाये।
  18. आपका ठंडाई फ्लेवर का फोटो केक तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Rita Patel
Jul-09-2017
Rita Patel   Jul-09-2017

Photo cake ki sheet kaha milegi

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर