Photo of Gujrati dal by Geeta Hemit at BetterButter
1083
6
0.0(1)
0

Gujrati dal

Jul-17-2017
Geeta Hemit
30 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Gujrati dal रेसपी के बारे में

गुजराती की खट्टी मीठी दाल बहुत ही स्वादिष्ट होती है

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती

सामग्री सर्विंग: 2

  1. १- १/२ कप तुवर दाल
  2. २- १/२ टीस्पून हल्दी पाउडर
  3. ३- १/२ टीस्पून अदरक कद्दुकस किया हुआ
  4. ४- १ बारीक काटा हुआ टमाटर
  5. ५- गुड २ टेबलस्पून बारीक काटा हुआ
  6. ६- नमक स्वाद अनुसार
  7. ७- कोकम ३-४
  8. तडका लागाने के लिये सामग्री
  9. १- १ टेबलस्पून घी
  10. २- १०-१२ मेथी दाना
  11. ३- लौंग २-३
  12. ४- दालचीनी एक छोटा टुकड़ा
  13. ५- १/२ टीस्पून राई
  14. ६- १/२ टीस्पून जीरा
  15. ७- एक चुटकी हींग
  16. ८- ८-१० कडी़ पत्ता
  17. ९- एक तेजपत्ता
  18. १०- २ लाल सूखी मिर्च
  19. ११- २ टेबलस्पून बारीक काटा धनिया
  20. १२- २ चुटकी लाल मिर्च पाउडर

निर्देश

  1. १- सब से पहले दाल को धो के कुकर मे पकने के लिये रख दे
  2. २- कूकर की ३ सीटी होने के बाद गैस बंद कर दे
  3. ३- कुकर ठंडा होने के बाद दाल को एक बर्तन मे निकाल के क्रश कर ले
  4. ४- इसमे २ कप पानी मिला दे
  5. ५- अब इसमे नमक, हल्दी पाउडर, गुड , कोकम , डाल के गैस पे रख दे
  6. ६- अब एक पैन मे घी गरम करने के लिये रखे
  7. ७- इसमे सब से पहले मेथी दाना डाले
  8. ८- उसके बाद लौंग, दाल चिनी और तेजपत्ता डाले
  9. ९- अब इसमे राई और जीरा डाले
  10. १०- राई और जीरा तडकने लगे तब कडीपत्ता और लाल सुखी मिर्च डाले
  11. ११- अब इसमे हींग डाले
  12. १२- अब बारीक कटे टमाटर डाल के २ मिनट पकाये
  13. १३- अब इसमे लाल मिर्च पाउडर डाले ,एक मिनट चलाये
  14. १४- अब इसमे दाल डाल दे, और उबलने दे
  15. १५- १० मिनट उबलने दे और गैस बंद कर दे
  16. १६- आप की दाल तैयार है
  17. १७- इसे हरे धनिया से सजाये और परोसे

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tanushree Goel
Jul-18-2017
Tanushree Goel   Jul-18-2017

Perfect dal.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर