Photo of Urad dal by Neelam Barot at BetterButter
1598
4
0.0(1)
0

Urad dal

Jul-18-2017
Neelam Barot
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Urad dal रेसपी के बारे में

ये दाल एक आसान और रोज़ाना बनने वाली डिश है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है , ठंडी के मौसम में इसमें हरे मसाले पड़ते है और गर्मी या बरसात के मौसम के खड़े मसालो से बनाई जाती है।आप इसे बाजरे की रोटी या फिर मक्के की रोटी के साथ परोसें तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सफेद उड़द दाल १कप
  2. पानी २ गिलास
  3. लहसुन १०-१२ कलियां
  4. हरी मिर्ची ७-८
  5. अदरक का टुकड़ा १
  6. नमक स्वाद के अनुरूप
  7. गरम मसाला १ छोटी चम्मच
  8. धनिया जीरा पाउडर १ बडा चम्मच
  9. धनिया पत्ती २ बड़े चम्मच
  10. घी १ बड़ा चम्मच
  11. तेल २ बड़े चम्मच
  12. हींग १/२ छोटी चम्मच
  13. राई १ छोटी चम्मच
  14. जीरा १ छोटी चम्मच
  15. लवंग ३-४
  16. चक्रफूल १-२
  17. तेज पत्ता १-२
  18. लाल मिर्च कटी हुई १ सजाने के लिए
  19. नीम्बू की स्लाइसेस ३-४ सजाने के लिए

निर्देश

  1. उड़द दाल को धो कर पानी मे भिगो के रख ले , करीब २० मिनट
  2. अब दाल में से पानी निकाल के कुकर में डाले , और १ और १/२ गिलास पानी डालें।
  3. अब ३ सीटी लगालें, और ठंडा होने तक लहसुन, मिर्ची और अदरक को पीस लें।
  4. अब दाल बनके तैयार है , उसमे तड़का लगाए।
  5. एक कड़ाई ले उसमे घी और तेल गर्म करें ।
  6. जब गर्म हो जाए तब उसमे जीरा, राई, लवंग, तेज पत्ता, चक्रफूल डाले।
  7. जब राई फूट ने लगे और जीरा सुनहरा होने लगे तब हींग डाल दे।
  8. अब कड़ाई में पीसा हुआ अदरक लहसुन और मिर्ची डाले और २ मिनिट के लिए भूने।
  9. अब इसे दाल के कुकर में तड़का लगाए।
  10. कुकर को धीमी आंच पे रखे , और दाल को पकाए।
  11. इस दौरान दाल में नमक धनिया जीरा पाउडर गर्म मसाला डाले।
  12. अच्छे से मिलाए और ५-७ मिनिट पकाएं, इस दौरान अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाले।
  13. अब धनिया पत्ती डाले और दाल को आंच से उतार लें।
  14. परोसते समय कटी हुई लाल मिर्च,धनिया पत्ती और नींबू की स्लाइसेस से सजाएं।
  15. बाजरा रोटी और मक्के की रोटी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Jul-21-2017
Ashima Singh   Jul-21-2017

Looking awesome..

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर