होम / रेसपीज़ / Moong dal ki khasta kachori

Photo of Moong dal ki khasta kachori by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1540
13
0.0(1)
0

Moong dal ki khasta kachori

Jul-18-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • अन्य
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. भरावन की सामग्री
  2. १/२ कप पीली मूंग दाल(२ घण्टा भिगोई हुई)
  3. १ चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  4. २ चम्मच धनिया पाउडर
  5. १ चम्मच सौंफ
  6. १/२ चम्मच जीरा पाउडर
  7. चुटकी हींग
  8. १ टीस्पून कसूरी मेथी
  9. १ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  10. १/२ चम्मच गरम मसाला
  11. १/२ चम्मच आमचूर पाउडर
  12. १/३ कप बेसन
  13. २ चम्मच तेल
  14. बाहरी परत के लिए
  15. 2 कप मैदा
  16. १ चम्मच नमक
  17. १/२ चम्मच साबूत जीरा
  18. ८० मिली पिघला हुआ घी
  19. पानी जरूरतनुसार
  20. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्व प्रथम हम आटा गूंध लेंगे
  2. एक बर्तन में मैदा,घी,जीरा व नमक डाल कर मिला ले।
  3. अब धीरे धीरे पानी मिला ले।
  4. आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त रखे।
  5. अब ढक कर १५ मिनट के लिए किनारे रख दे।
  6. तब तक हम भरावन बना लेते है।
  7. मूंग दाल से अधिक पानी निथार ले, अब मिक्सचर में दरदरा पीस ले।
  8. एक नॉनस्टिक पेन में तेल गरम करे।
  9. अब जीरा व सौंफ डाले
  10. अब बेसन डाल कर ५ मिनट भून लें।
  11. अब मूंग दाल डाल कर ५ मिनट भून लें।
  12. अब एक एक करके बचे हुए सारे मसाले मिला ले।
  13. ५ मिनट चला कर गेैस बन्द करले।
  14. मिश्रण को ठंडा होने दे।
  15. अब गुंधे हुए आटे से नींबू समान लोई ले
  16. अब हथेली से थोड़ा दबा कर चपटा कर ले।
  17. बीच मे १ चम्मच मिश्रण भरे।
  18. अब चारो किनारो से उठा कर कचौरी को बंद कर ले।
  19. फिर से हथेली से दबा कर पूरी जितना करले।(याद रहे मेने यहां बेलन का इस्तेमाल नही किया है)
  20. सारी कचोैरी इसी प्रकार तैयार कर ले
  21. अब कड़ाई में तेल गरम करे।
  22. तेल को बिल्कुल हल्का सा गरम करे।
  23. अब कचोरी डाले।
  24. ५ मिनट बाद कचोरी को पलट ले।
  25. सुनहरा रंग आने तक तल लें।
  26. अब टिस्यू पेपर पे निकाल ले।
  27. गरमा गरम कचोरी को तली हुई हरी मिर्च व चाय के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Jul-21-2017
Ashima Singh   Jul-21-2017

Delicious..

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर