Photo of Bhakose by Honey Lalwani at BetterButter
3296
6
0.0(1)
0

Bhakose

Jul-21-2017
Honey Lalwani
120 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • होली
  • वेज
  • आसान
  • उत्तर प्रदेश
  • पैन फ्राई
  • भाप से पकाना
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. चना दाल 2 कप
  2. उड़द दाल आधा कप
  3. खड़ा धनिया 2 बड़े चम्मच
  4. जीरा 2 बड़े चम्मच
  5. बड़ी इलायची 1 या 3-4 छोटी इलायची
  6. सौंफ 2 चम्मच
  7. हींग 1/4 चम्मच
  8. साबुत काली मिर्च 1 छोटी चम्मच
  9. लहसुन 10-12 कली
  10. 2 हरी मिर्च
  11. हरा धनिया मुट्ठी भर
  12. नमक स्वादानुसार
  13. लालमिर्च पाउडर 1 चम्मच
  14. गुथा हुआ गेहूँ के आटा आवश्यकतानुसार
  15. सेकने के लिए
  16. 2 चम्मच तेल
  17. जीरा 1/2 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले चना दाल और उड़द दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  2. साबुत धनिया, जीरा, इलायची, 1 चम्मच सौंफ तवे पर डाल कर खुशबू आने तक सेक ले।
  3. अब एक मिक्सर जार में भिगोई हुई दाले, भुने हुए खड़े मसाले, लहसुन, हरीमिर्च, नमक, लाल मिर्च डालकर पीस ले।
  4. पीसी हुई दाल में बची हुई 1 चम्मच सौंफ और हरा धनिया डालकर मिक्स करे।
  5. अब गुंथे हुए आटे से छोटी छोटी लोई बनाये।
  6. तैयार लोई की छोटी पूरी बेल लें।
  7. तैयार पूरी पर 1-2 चम्मच तैयार दाल का मसाला रखे
  8. पूरी को गुजिया के आकार में बंद करे और किनारो को दबा दे।
  9. इसी तरह से सारी पूरी तैयार करे , और एक छलनी या छेद वाली प्लेट पर रखते जाए।
  10. अब एक भगोने को आधा पानी से भरे और उबलने रखे।
  11. उबलते हुए पानी पर पूरी से भरी छलनी रखे।
  12. थाली से ढककर 15-20 मिनट पकाएं, बीच मे एक बार भकोसे पलट दे।
  13. 15-20 मिनट बाद चेक करे की भकोसे पके है या नही, चेक करने के लिए किसी भी एक पूरी में चाकू डाले।
  14. अगर चाकू साफ निकलता है तो आपके भाप में पके भकोसे तैयार है।
  15. आप चाहे तो इन्हें ऐसे ही काट कर देसी घी या चटनी के साथ परोसें।
  16. या भाप में पके भकोसो को छोटे टुकड़ों में काटे और एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करे।
  17. गरम तेल में जीरा तड़काएं औऱ भकोसो के टुकड़े डाल कर कुरकुरा होने तक सेके।
  18. तैयार भकोसे चटनी के साथ परोसें।
  19. आप चाहे तो प्याज, शिमला मिर्च और अन्य मसालो के साथ भी सेक कर खा सकते है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepika Rastogi
Jul-24-2017
Deepika Rastogi   Jul-24-2017

Superbb...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर