होम / रेसपीज़ / dhaba style chana masala

Photo of dhaba style chana masala by payal jain at BetterButter
6594
19
0.0(2)
0

dhaba style chana masala

Jul-23-2017
payal jain
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

dhaba style chana masala रेसपी के बारे में

यह सब्जी को काबुली चने के साथ बनाया जाता है , और इसे लौहे के कडाही मे बनाया जाता हे जिससे इसका रंग डार्क होता है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • उबलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 2 कप काबुली चना रात भर भिगोया (भगोते वक्त पानी मे चपटी भर सोडा मिलाए)
  2. 1 दालचीनी
  3. 4 लौंग
  4. 2 काली इलायची
  5. 1 छोटा चम्मच चाय पत्ती
  6. 1 टुकडा सुखा आंवला
  7. 2 कप पानी
  8. 2 बडा चम्मच वनस्पती घी
  9. 2 बडा चम्मच तेल
  10. चपटी भर हींग
  11. 1 प्याज का पेस्ट
  12. 1 प्याज बारीक कटा
  13. 2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  14. 2 छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट
  15. 3/4 कप टमाटर प्युरी
  16. 4 बडा चम्मच दही
  17. नमक
  18. 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  19. 2 बडा चम्मच धनिया पाउडर
  20. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  21. 1 छोटा चम्मच चना मसाला/छोले मसाला
  22. 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  23. सजाने के लिए
  24. अदरक स्लाईस
  25. प्याज के रिंग्स

निर्देश

  1. भिगोए चने का पानी निकाल कर चने को कुकर मे डाले
  2. एक कटन कपडे मे इलायची, लौंग, दालचीनी, आंवला और चायपत्ती बांधकर इसे भी कुकर मे डाले
  3. नमक और 2 कप पानी डालकर ढक्कन बंद करे
  4. मध्यम आंच पर 5-6 सीटी आने तक पकाएं , और गैस बंद करे
  5. जब कुकर ठंडा हो जाए पोटली निकाल दे
  6. पानी को मत फेंके इसे ग्रेवी बनाने मे उपयोग करे
  7. एक लौहे का कडाही गरम करे
  8. घी और तेल डाले
  9. जब यह गरम हो जाए हींग और कटा प्याज डालकर भुने
  10. प्याज अच्छे से भुन जाने बाद प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भुने
  11. जब प्याज का कच्चापन दुर हो जाए सारे सुखे मसाले डाले और दही डालकर 2-3 मिनट पकाएं
  12. फिर टमाटर प्युरी डालकर तेल छुटने तक पकाए
  13. चना और चने का उबला पानी थोडा डालकर ढक दे
  14. 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं
  15. एक सर्विंग बाउल मे निकालकर अदरक और प्याज से सजाएं
  16. सर्व करे

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jyoti Rathod
Nov-23-2017
Jyoti Rathod   Nov-23-2017

Manju Gupta
Jul-24-2017
Manju Gupta   Jul-24-2017

Mouth Watering!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर