होम / रेसपीज़ / Gujrati chana dal samosa

Photo of Gujrati chana dal samosa by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
6175
6
0.0(1)
0

Gujrati chana dal samosa

Jul-23-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. भरावन की सामग्री
  2. १/२ कप चना दाल
  3. १ बारीक कटा प्याज़
  4. १/२ कप बारीक कटी पुदीना
  5. १/२ कप बारीक कटा हरा धनिया
  6. १/२ कप किसा हुआ गीला नारियल
  7. १ चम्मच काजू के टुकड़े
  8. १ चम्मच किशमिश
  9. १/२ चम्मच गरम मसाला
  10. १/२ चम्मच चाट मसाला
  11. १/२ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  12. १/२ चम्मच धनिया पाउडर
  13. १/२ चम्मच हल्दी
  14. १ चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  15. २ चम्मच शक्कर
  16. १ चम्मच नींबू रस
  17. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  18. १/२ चम्मच जीरा पाउडर
  19. चुटकी हींग
  20. नमक स्वादनुसार
  21. २ चम्मच तेल
  22. आटा लगाने की सामग्री
  23. २ कप मैदा
  24. ४ चम्मच पिघला हुआ घी
  25. १ चम्मच साबुत जीरा
  26. नमक स्वादनुसार
  27. पानी आवश्यकतानुसार
  28. तेल तलने के लिये

निर्देश

  1. सर्व प्रथम चना दाल को धो कर कुकर में डाले।
  2. अब हल्दी,नमक और पानी डाल कर ६ से ७ सिटी आने तक उबाल लें, (दाल को ज्यादा ना उबाले दाने टूटने नही चाहिए)
  3. अब दाल को जाली वाले बर्तन में निकाल कर निथार ले।और कुछ देर ठंडा होने दे।
  4. तब तक हम आटा गूंध लेते है।
  5. आटे में नमक,जीरा और घी डाल कर मिक्स करले।
  6. अब धीरे धीरे पानी मिला कर सख्त आटा बना ले।(रोटी के आटे से थोड़ा सख्त)
  7. अब आटे को एक किनारे रख दे।
  8. अब दाल ठंडी हो गयी होगी
  9. एक कड़ाई में तेल गरम करे।
  10. अब जीरा डाल के भून लें।
  11. अब प्याज़ डाल कर सुनहरा रंग आने तक भून लें।
  12. काजू डाल कर एक मिनट चला ले।
  13. अब मिर्च और अदरक पेस्ट और किशमिश डाल दे।
  14. नमक को छोड़ कर सारे मसाले धीरे धीरे कर के मिला ले।
  15. अब दाल डाले।
  16. धनिया,पुदीना,नारियल की कीस ओर किसमिश मिला ले।
  17. शक्कर मिला कर २ मिनट चला ले।
  18. ऊपर से नमक डाले।(हमने दाल उबलते वक़्त भी नमक डाला है तो थोड़ा कम ही मिलाये)
  19. अब गैस बंद कर के नींबू रस डाले।
  20. अच्छे से मिला कर ठंडा होने दे।
  21. अब कड़ाई में तेल गरम करने रख दे।
  22. आटे की रोटी जितनी लोई ले।
  23. अब रोटी जितना बेल लें।
  24. २ हिस्सो में काट ले।
  25. अब कोन जैसा शेप दे कर एक चम्मच दाल मिश्रण भर कर सारे किनारो को अच्छे से दबा ले।
  26. मध्यम आंच पर सुनहरा रंग आने तक तल लें।
  27. सारे समोसा इसी तरह तैयार कर ले।
  28. आपके चना दाल समोसा तैयार है।
  29. दही,चटनी,सॉस ओर हरी मिर्च के साथ गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Diksha Wahi
Jul-25-2017
Diksha Wahi   Jul-25-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर