Photo of Mohanthal by Neelam Barot at BetterButter
717
8
0.0(3)
0

Mohanthal

Jul-23-2017
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • गुजराती
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. चने का दरदरा आटा २५० ग्राम
  2. चीनी ३५० ग्राम
  3. घी ३५० ग्राम
  4. पानी १/२ गिलास या जरूरत के हिसाब से
  5. गुनगुना दूध १/२ कप
  6. इलाइची पाउडर १/२ छोटी चम्मच
  7. जायफल पाउडर १/२ छोटी चम्मच
  8. बादाम की कतरन ४ बड़े चम्मच
  9. पिस्ता की कतरन ४ बड़े चम्मच
  10. चिरौंजी २ बड़ी चम्मच
  11. तेल १/२ छोटी चम्मच (थाली में लगा ने के लिए)

निर्देश

  1. चने के आटे में २ बड़े चम्मच घी का मोइन डाले और अच्छे से मिला ले।
  2. अब इसमें गुनगुना दूध थोड़ा थोड़ा करके डाले और आटे को मिलाते जाए।
  3. आटा गूंथ ना नई है सिर्फ थोड़ा सा गीला करना है।
  4. अब इस आटे को छलनी के ऊपर हाथ से घिसते जाए , तो नीचे आटे के दाने गिरेंगे।
  5. ऐसे ही सारा आटा अच्छे से छलनी में घिस ले।
  6. अब एक बड़ी कड़ाई ले उसमे घी गर्म करें।
  7. जब घी गरम हो जाए तब उसमे आटा डाले , और धीमी आंच पर अच्छे से सुनहरा होने तक भूने।
  8. जब घी छूटने लगे और आटे की खुशबू आने लगे तब उसे गेस से उतार लें।
  9. अब एक दूसरी कड़ाई ले उसमे चीनी डाले और चीनी डूबे उतना ही पानी डालें।
  10. अब गैस पे मध्यम आंच पर पकाए।
  11. जब चीनी पिघल जाए और चाशनी गाढ़ी होने लगे तब गैस धीमी करले।
  12. मोहनथाल के लिए हमे १ तार की चाशनी बनानी है।
  13. चाशनी की कुछ बूंदे पानी भरी एक प्लेट में डाले अगर पानी मे चाशनी की बूंद बेठ जाए तो चाशनी तैयार है।
  14. अगर चाशनी की बूंद पानी मे घुल जाए , तो ओर थोड़ी देर के लिए पकाए।
  15. जब १ तार की चाशनी बन जाए तो भून के रखा हुआ आटा चाशनी की कड़ाई में डाले।
  16. अब इसे अच्छे से मिक्स करते रहे और गैस एकदम धीमी करले।
  17. जब चाशनी में आटा अच्छे से मिक्स हो जाएं , तो गेैस बंद करले और उसमे इलाइची ओर जायफल का पाउडर डाल के मिला ले। थोड़ा सा ऊपर छिड़कने के लिए छोड़ दे।
  18. अब एक थाली ले उसमे हल्का सा तेल लगा ले उसमे मोहनथाल का मिश्रण डाले।
  19. अब मिश्रण को अच्छे से थाली में फेैला ले , और ऊपर बाकी बचा इलाइची ओर जाएफल का पाउडर छिड़के।
  20. अब उपर से बादाम, पिस्ता और चिरौंजी डाले और हल्के हाथ से दबा ले फिर १० मिनिट बाद छुरी से कट लगाले।
  21. अब उसे ठंडा होने दे २-३ घंटे बाद उसे निकाल के परोसे।
  22. आप इसे २० दिन तक डब्बे में रख सकते है।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Khushboo Jodha
Sep-23-2017
Khushboo Jodha   Sep-23-2017

It's also make in rajasthan...... Yamm:blush:

alka(priyanka) sharma
Aug-29-2017
alka(priyanka) sharma   Aug-29-2017

क्या ये थोड़ा टाइट होता ह

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर